[ad_1]
नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड (England vs NewZealand) के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. विश्व कप की शुरुआत से पहले आईसीसी ने पिच क्यूरेटर्स को ग्राउंड को लेकर कई निर्देश दिए हैं. आईसीसी के एक सोर्स ने आईसीसी द्वारा लाए नए नियम के बारे में जानकारी दी.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी ने पिच क्यूरेटर्स को निर्देश देते हुए कहा है कि वर्ल्ड कप में बाउंड्री की लंबाई अब 70 मीटर से ज्यादा होनी चाहिए. ऐसा बैट और बॉल के बीच सही तालमेल बिठाने को लेकर किया जा रहा है. भारतीय पिच पर स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी ज्यादा मदद मिलती है. आईसीसी ने इसे देखते हुए पिच पर घास ज्यादा रखने का भी आदेश दिया है. ताकि तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिले. इसे देखते हुए ज्यादातर टीमें अपने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा पेसर्स को रखना चाहेगी.
आईसीसी के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि भारत में ईस्ट, वेस्ट और नार्थ जोन वाले वेन्यू में इस समय ड्यू फैक्टर काफी ज्यादा होगा. चेन्नई और बैंगलोर जैसे शहर में बारिश होनी की भी संभावना है. ड्यू स्पिनर्स के लिए काफी मदद करता है लेकिन ज्यादा घास के साथ आप स्पिनर्स के भरोसे नहीं रह सकते. वनडे मैच को दिलचस्प बनाने के लिए बड़े स्कोर की जरूरत नहीं है.”
आईसीसी के इस फैसले के बाद इस साल वर्ल्ड कप में बड़े स्कोर भी देखने को नहीं मिलेंगे. वर्ल्ड कप में बाउंड्री लंबाई भी बढ़ा दी गई है. जिससे बल्लेबाजों के लिए चौके छक्के लगाना भी आसान नहीं होगा. इससे पहले वर्ल्ड कप मैचों में 65 मीटर तक भी बाउंड्री देखने को मिलती थी. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. हालांकि, भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के खिलाफ स्पिनर्स के साथ खेलना पसंद करेगी.
.
Tags: ICC, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : September 20, 2023, 12:39 IST
[ad_2]
Source link