Home Breaking News पाकिस्तान की नई करतूत: ISIS के नाम पर भर्ती कर रहा था ISI, दिवाली पर हमले की थी साजिश, अक्षरधाम मंदिर…

पाकिस्तान की नई करतूत: ISIS के नाम पर भर्ती कर रहा था ISI, दिवाली पर हमले की थी साजिश, अक्षरधाम मंदिर…

0
पाकिस्तान की नई करतूत: ISIS के नाम पर भर्ती कर रहा था ISI, दिवाली पर हमले की थी साजिश, अक्षरधाम मंदिर…

[ad_1]

ISI was recruiting in name of ISIS There was a conspiracy to carry out blasts in crowded places on Diwali

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की दुनिया के सामने अपने गुनाहों को छिपाने के लिए नई करतूत सामने आई है। आईएसआई भारत में युवाओं को गुमराह कर उन्हें आईएसआईएस के नाम पर आतंकी संगठनों में भर्ती कर रहा है। अगर ये आतंकी पकड़े जाते हैं तो आईएसआई की जगह आईएसआईएस का नाम सामने आएगा। 

दूसरी तरफ पकड़े गए आतंकियों का वर्ष 2002 में अक्षरधाम पर आतंकी हमला करने वाले आतंकियों से लिंक सामने आया है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए आतंकी का मकसद दिवाली के मौके पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला करना था।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2002 में अक्षरधाम पर आतंकी हमला हुआ था। ये हमला आईएसआई व लश्कर ए तैयबा ने मिलकर करवाया था। आईएसआई ने ये हमला फरातुल्ला गौरी और उसके दामाद शाहिद फैसल से करवाया था। ये दोनों आतंकी हमला करने के बाद पाकिस्तान चले गए थे। 

इनके पाकिस्तान जाने से अक्षरधाम पर आतंकी हमले के पाकिस्तान के खिलाफ सबूत मिल गए थे। ऐसे में अब खुफिया एजेंसी आईएसआई ने भारत में आतंक फैलाने की रणनीति बदली है। अब आईएसआई आईएसआईएस के नाम पर भारत में ही युवाओं को आतंक के लिए भर्ती कर रही है। आईएसआईएस के नाम पर भटके हुए युवा भर्ती हो रहे हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here