Home Breaking News क्राइम शो की कतार में जियो स्टूडियोज का भी नंबर, दलाल बंधुओं के साथ बनी इन दिग्गजों की टीम

क्राइम शो की कतार में जियो स्टूडियोज का भी नंबर, दलाल बंधुओं के साथ बनी इन दिग्गजों की टीम

0
क्राइम शो की कतार में जियो स्टूडियोज का भी नंबर, दलाल बंधुओं के साथ बनी इन दिग्गजों की टीम

[ad_1]

ओटीटी प्लेटफार्म का अपना खुद का कोई दृष्टिकोण नहीं रहा गया, जिसमे उसकी एक अलग पहचान बन सके। अगर किसी ओटीटी प्लेटफार्म पर कोई क्राइम शो चल रहा अच्छा चल रहा तो दूसरे ओटीटी प्लेटफार्म वालों की नजर यही होती है कि उसी तरह का शो लाया जाय। ठीक उसी तरह से जब टेलीविजन पर पहली बार ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसा क्राइम शो शुरू हुआ तो सभी चैनल ने उसी तरह के शो शुरू कर दिए। अमेजन प्राइम वीडियो  पर ‘मिर्जापुर’ हिट हुआ, सभी ओटीटी प्लेटफार्म उसी तरह के शो बनाने लगे। अब इस दौड़ में जियो स्टूडियोज भी कूद पड़ा है। और, इसे बनाने वाले भी वही हैं जो पहले दूसरे ओटीटी पर इसी तरह का माल बेच चुके हैं।



जानकारी के मुताबिक ओटीटी प्लेटफार्म जियो स्टूडियोज एक क्राइम शो ‘पान पर्दा जर्दा’ शुरू करने जा रहा है। शो में फोकस इसे बनाने वालों पर ज्यादा है और इसके कलाकारों पर कम। शो की कहानी मध्य प्रदेश को अवैध अफीम तस्करी का केंद्र बताने पर फोकस करती है और इसी दुनिया के इर्द- गिर्द घूमती ये एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है।



गुरमीत सिंह कहते हैं, ‘वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ के साथ एक बिल्कुल नई यात्रा शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं। यह प्यार के तत्वों के साथ पेज टर्निंग मनोरंजन है।’ वहीं मृगदीप सिंह लांबा कहते हैं, वेब सीरीज ‘पान पर्दा जर्दा’ एक प्रयास है, जिसे वर्षों के शोध और लेखन तैयारी के बाद बनाया गया है। दर्शकों को पहले से अज्ञात परिवेश में कहानी को सामने आते हुए देखने में आनंद आएगा।

Boney Kapoor: शादी से पहले गर्भवती थीं श्रीदेवी? वर्षों बाद बोनी कपूर का चौंकाने वाला खुलासा


यह सीरीज  मध्य भारत में अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांचक गैंगस्टर ड्रामा सीरीज है। दावा किया गया है कि इसे एक सम्मोहक कहानी के साथ परिवार और प्रियजनों के बीच पनपने वाले युद्ध के तौर पर पेश किया गया है जहां निष्ठाएं बदल जाती हैं। इस सीरीज में मोना सिंह, तन्वी आजमी, तान्या मानिकतला, प्रियांशु पैन्युली, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि जैसे ओटीटी के चिर परिचित कलाकार है। सीरीज की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है।

Shakeel Siddiqui: कॉमेडियन शकील सिद्दीकी ने भारत में बसने से कर दिया था साफ इनकार, वजह जान दंग रह जाएंगे आप


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here