[ad_1]
हाइलाइट्स
ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले महीने वनडे में किया था डेब्यू.
रहाणे ने आईपीएल 2023 में कई तूफानी पारियां खेली.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाड़ी वर्ल्ड कप में ही नहीं हल्ला बोलते नजर आ रहे हैं, बल्कि बाहर भी कोहराम मचा रहे हैं. हम उन 3 धुरंधर प्लेयर्स की बात कर रहे हैं जो आईपीएल में धोनी की टीम यानि सीएसके का हिस्सा हैं. इसमें से दो बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए अपना योगदान दे चुके हैं. एक को भारतीय टीम में वापसी का इंतजार है तो दूसरा टीम इंडिया की तरफ से अपनी डेब्यू सीरीज को यादगार बना चुका है.
हम बात कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड़ और शुभ्रांशु सेनापति की. धोनी के इन 3 धुरंधरों ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रनों का अंबार लगा दिया. पहले बात करते हैं शुभ्रांशु कि जो रहाणे और गायकवाड़ के मुताबिक सबसे तेज तर्रार नजर आए. वे आईपीएल में सीएसके टीम का हिस्सा हैं लेकिन धोनी की टीम के लिए डेब्यू के इंतजार में हैं. शुभ्रांशु ने ओडिशा की तरफ से खेलते हुए असम के खिलाफ तूफानी शतक को अंजाम दिया. उन्होंने 8 छक्कों और 10 छक्कों की मदद से महज 54 गेंद में 119 रन की नाबाद पारी खेली और टीम के स्कोर को 226 तक पहुंचा दिया. जवाबी कार्यवाही में असम की टीम महज 215 रन पर ही रुक गई.
ऋतुराज-रहाणे ने किया कमाल
ऋतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे वो बल्लेबाज हैं जो आईपीएल 2023 में धांसू बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत चुके हैं. जो रहाणे 2023 से पहले अपनी सूझ-बूझ भरी बैटिंग के लिए जाने जाते थे और टीम इंडिया में उनकी वापसी के दरवाजे बंद हो चुके थे. वही अब आक्रामक नजर आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में विस्फोटक पारियां खेली. वहीं, अब मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की तूफानी पारी खेलते नजर आई. रहाणे टेस्ट में टीम इंडिया में वापसी कर चुके हैं. अब देखना होगा कि वनडे में भी वे वापसी करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.
14 गेंद…66 रन.. World Cup के बीच टीम इंडिया के बैटर ने मचाया हाहाकार, एक ओवर में ठोक चुका है 7 छक्के
ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में एशियन गेम्स में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए गोल्ड मेडल जीता. वहीं, पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया और दूसरे ही मैच में 71 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. अब गायकवाड़ ने एशियन गेम्स से वापसी करते ही सैय्यद मुश्ताक अयली ट्रॉफी में महाराष्ट्रि की तरफ से खेलते हुए महज 40 गेंद में 82 रन की तूफानी पारी को अंजाम दिया.
.
Tags: Ajinkya Rahane, Csk, Ms dhoni, Ruturaj gaikwad, Team india
FIRST PUBLISHED : October 16, 2023, 23:09 IST
[ad_2]
Source link