Home World Video: रॉकेट-बंदूक से तबाही मचा रहे थे हमास आतंकी, फिर इजरायली सैनिक पहुंच गया; देखिए क्या हुआ

Video: रॉकेट-बंदूक से तबाही मचा रहे थे हमास आतंकी, फिर इजरायली सैनिक पहुंच गया; देखिए क्या हुआ

0
Video: रॉकेट-बंदूक से तबाही मचा रहे थे हमास आतंकी, फिर इजरायली सैनिक पहुंच गया; देखिए क्या हुआ

[ad_1]

Israel Palestine: इजरायल ने हमास पर जोरदार पलटवार शुरू किया. इस युद्ध में दोनों तरफ से लोगों की जानें जा रही हैं, जो बेहिसाब हैं और उनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक आतंकी अपने कुछ साथियों के साथ तबाही मचाता हुआ दिख रहा है. लेकिन आखिर में उसके साथ वही होता है जो एक आतंकी के साथ होता है. यह वीडियो हमास आतंकी के बॉडीकैम से मिला है. यानी वह कैमरा जो किसी के शरीर में लगाकर सामने हो रही चीजों को लाइव या रिकॉर्डिंग करके देखा जा सकता है.

ऐसे कैमरे का इस्तेमाल अक्सर सुरक्षा एजेंसियां या कमांडो फोर्सेस करते हैं, ताकि उनके आला अधिकारी उनकी प्लानिंग और एग्जीक्यूशन पर नजर रख सकें. लेकिन यह वीडियो कैम आतंकी के पास है. इसका मतलब साफ़ है कि वे किस तरह से ट्रेंड किए गए हैं. वीडियो में दिख रहा है कि वे सबको मारते हुए आगे बढ़ रहे हैं और फिर दो आतंकी एक ऐसी जगह पहुंच जाते हैं जहां सुनसान सा लग रहा है.

वे उस घर में घुस जाते हैं और शायद इजरायली सैनिक को ढूंढने लगते हैं. जब उन्हें वहां कोई नहीं मिलता है तो वे वापस आते हैं और तभी पीछे से एक आतंकी आकर उनको ऐसा निशाना बनाता है कि वह गिर पड़ता है और उसे गोली लग जाती है. आखिर में वह वहीं गिरता है और मर जाता है. इसका वही वीडियो वायरल हुआ है जो वह खुद बनाता नजर आ रहा था.

बता दें कि इजरायल और हमास के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है. यह युद्ध तब शुरू हुआ जब बीते 7 अक्टूबर को फिलिस्तीन आर्म्स ग्रुप हमास ने गाजा पट्टी से इजरायल पर रॉकेट हमलों की झड़ी लगा दी थी. हमास ने हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए इसे इसे इजरायल के खिलाफ सैन्य कार्रवाई बताया. इसके बाद जो हुआ वह दुनिया ने देखा.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here