Home Breaking News SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी, नीदरलैंड के खिलाफ द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी, नीदरलैंड के खिलाफ द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

0
SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी, नीदरलैंड के खिलाफ द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

[ad_1]

03:24 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: धर्मशाला में बारिश रुकी

धर्मशाला में बारिश रुक गई है। आसमान भी साफ हो चुका है और मैदान में भरपूर रोशनी है। अब मैदान सूखते ही खेल शुरू हो जाएगा। हालांकि, मैदान सूखने में थोड़ा समय लगेगा। बारिश रुकने की वजह से मैच शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

03:07 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी

धर्मशाला में तेज बारिश शुरू हो गई है। एक घंटे की देरी से ढाई बजे टॉस हुआ और तीन बजे मैच शुरू करने का प्लान था। हालांकि, अब तेज बारिश की वजह से पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। 

02:40 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

नीदरलैंड: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रोल्फ वान डर मर्व, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्जी।

02:38 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बावुमा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। चाइनमैन स्पिनर तबरेज शम्सी की जगह तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने भी एक बदलाव किया है। ऑलराउंडर लोगन वान बीक की वापसी हुई है। वहीं, रेयान क्लेन को बाहर किया गया है।

01:54 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: फिर शुरू हुई बारिश

धर्मशाला में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है। मैदान को वापस से कवर्स से ढक दिया गया है। अब टॉस में और देरी हो सकती है। पहले इसे दो बजे कराने पर फैसला लिया गया था। 

01:32 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश के कारण टॉस में देरी

धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई है। हालांकि, अब बारिश रुक चुकी, लेकिन ओवरकास्ट कंडीशंस हैं। आउटफील्ड से कवर्स हटा लिए गए हैं, लेकिन पिच को अभी भी ढक कर रखा गया है। धर्मशाला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिसकी  वजह से वहां का तापमान बहुत गिर गया है। ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर्स के मुताबिक अब दो बजे टॉस होगा, वहीं ढाई बजे मैच की शुरुआत होगी।

01:11 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: धर्मशाला में हो रही बारिश

धर्मशाला में फिलहाल बारिश हो रही है। धर्मशाला के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिसकी  वजह से वहां का तापमान बहुत गिर गया है। अभी फिलहाल बारिश हो रही है और पिच समेत पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।

01:10 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: 2022 में नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर किया था उलटफेर

नीदरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की नजरें 2022 टी20 विश्व कप का बदला लेने और बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर लगी होगी। नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप 2009 में इंग्लैंड को लॉर्ड्स पर हराकर उलटफेर किया था। इसके बाद 2022 टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में नीदरलैंड ने तेम्बा बावुमा की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम को हराकर विश्व कप से बाहर किया था।

इससे पाकिस्तानी टीम को फायदा हुआ था और टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई थी। स्कॉट एडवडर्स की अगुआई वाली टीम उस जीत से प्रेरणा लेना चाहेगी, लेकिन टी20 और वनडे क्रिकेट में जमीन-आसमान का अंतर है। वैसे क्रिकेट में चमत्कार होते हैं और दिल्ली में रविवार को अफगानिस्तान ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को हराकर इसकी बानगी दी। ऐसे में नीदरलैंड एक और उलटफेर करने की फिराक में होगा।

01:09 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: क्लासेन-मिलर भी शानदार फॉर्म में

तीनों ने श्रीलंका के खिलाफ शतक जमाए, जबकि हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर ने भी उपयोगी पारियां खेली। श्रीलंकाई बल्लेबाजों के सामने उसके गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं रहे, लेकिन अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने वापसी की। डिकॉक ने लगातार दूसरा शतक जमाया, जबकि गेंदबाजी में मार्को जेनसेन और कैगिसो रबादा प्रभावी रहे। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 177 रन से जीता।

01:09 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: शानदार फॉर्म में दक्षिण अफ्रीका की टीम

दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली में पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट पर 428 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाने के बाद 102 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ में पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें जहां अपने रसूख के अनुरूप नहीं खेल पा रही है, वहीं दक्षिण अफ्रीका ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया है। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रसी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम ने प्रभावित किया है।

01:08 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बजाई खतरे की घंटी

विश्व कप में अब तक शानदार फॉर्म में चल रही दक्षिण अफ्रीका ने विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है और मंगलवार को नीदरलैंड पर शानदार जीत दर्ज करके वह अपनी स्थिति और मजबूत करने उतरेगी। पिछले दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने दिखा दिया कि अब वह ‘चोकर्स ’ (दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ) का ठप्पा हटाने के इरादे से आए हैं।

01:02 PM, 17-Oct-2023

SA vs NED Live: बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी, नीदरलैंड के खिलाफ द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज वनडे विश्व कप के 15वें मैच में दक्षिण अफ्रीका का सामना नीदरलैंड से है। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड की टीम जहां अपने पिछले दोनों मैच गंवा चुकी है, वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। तेम्बा बावुमा दक्षिण अफ्रीका की और स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड की कप्तानी कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here