Home Breaking News Congress vs BJP: ‘चुनाव के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे’, खरगे का PM मोदी पर हमला

Congress vs BJP: ‘चुनाव के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे’, खरगे का PM मोदी पर हमला

0
Congress vs BJP: ‘चुनाव के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे’, खरगे का PM मोदी पर हमला

[ad_1]

Congress president Mallikarjun Kharge alleges Modi govt using Army politically for elections

Mallikarjun Kharge
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर चुनाव के लिए राजनीतिक रूप से सेना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने सैनिकों की लोकप्रियता का फायदा उठाकर सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना से देशभर में सेल्फी प्वाइंट लगाने को कहा है, जहां सैनिकों की बहादुरी के बजाय उसकी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

खरगे ने कहा, ‘देश की रक्षा करने वाले हमारी भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों की लोकप्रियता का फायदा उठाकर पीएम मोदी अपना प्रचार कर रहे हैं। चुनावों के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने कुछ ऐसा किया है, जो पिछले 75 वर्षों में कभी नहीं हुआ।’






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here