[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बल्ले के जोर से तो पूरी दुनिया वाकिफ है लेकिन उनकी गेंदबाजी भी चर्चा में रहती है. अपने गेंदबाजी एक्शन और गेंदबाजी बनने की इच्छा कई बात वो जता चुके हैं. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को गेंदबाजी करने का मौका दिया और 3 गेंद कर उन्होंने चोटिल हार्दिक पंड्या का ओवर पूरा किया.
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में धमाकेदार खेल दिखाते हुए जीत का हैट्रिक लगाने के बाद भारतीय टीम चौथे मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ खेलने उतरी. 19 अक्टूबर गुरुवार के मुकाबले में कुछ ऐसा देखने को मिली जो कम ही देखने के लिए मिलता है. विराट कोहली को नेट्स पर अक्सर गेंदबाजी प्रैक्टिस करते देखा गया है लेकिन मैच में वो वनडे में इस रूप में नजर नहीं आए. लंब वक्त के बाद उन्होंने वनडे इंटनेशनल में गेंदबाजी की और 3 गेंद में ही ओवर खत्म हो गया.
3 ओवर में खत्म विराट का ओवर
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मध्यम गति की गेंदबाजी भी करते हैं. हार्दिक पंड्या के चोटिल होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने उनका गेंदबाजी की जिम्मेदारी दी. बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला ओवर कर रहे हार्दिक पंड्या पहला गेंद डॉट करने के बाद दो लगातार चौके खाए. इसके बाद उनको दौड़ने में परेशानी महसूस हुई और मैदान से बाहर चले गए. यहां कप्तान रोहित शर्मा ने विराट को बाकी बचे तीन गेंद डालने बुलाया. उन्होंने पहला गेंद डॉट डाला और फिर आखिरी दो गेंद पर 1-1 रन देकर ओवर खत्म किया.
विराट ने वनडे इंटरनेशनल में कब की थी गेंदबाजी
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की जान विराट कोहली पार्ट टाइम गेंदबाज भी हैं. हालांकि उनकी गेंदबाजी की जरूरत भारतीय टीम को कम ही पड़ती है. अब तक इस धुरंधर ने वनडे में महज 51 गेंद ही डाले हैं. इस दौरान 665 रन देकर 4 विकेट चटकाए हैं. पिछली बार वनडे में विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 2 ओवर गेंदबाजी की थी. इस दौरान 12 रन दिए थे और विकेट हासिल करने में नाकाम रहे थे.
.
Tags: Hardik Pandya, India vs Bangladesh, Virat Kohli, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : October 19, 2023, 15:25 IST
[ad_2]
Source link