[ad_1]
Rashida Tlaib Vs Joe Biden: इजरायल पर हमास के हमले के बाद मिडिल ईस्ट के हालात कब सामान्य होंगे, ये फिलहाल कोई नहीं जानता. इस अप्रत्याशित जंग में इजरायल की जवाबी कार्यवाई में गाजा और वेस्टबैंक में रह रहे वो बेगुनाह फिलिस्तीनी लोग बिना वजह पिस रहे हैं, जिन्हें हमास के आतंकवादी अबतक अपनी ढाल बनाते आए हैं. गाजा में अस्पताल के बाद स्कूल को निशाना बनाया गया है. हमास ने इन हमलों के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है तो इजरायलन का कहना है कि खुद हमास ऐसे हमले कर रहा है ताकि विक्टिम कार्ड खेलकर इजरायल पर हमले रोकने का दबाव बना सके. इस बीच अमेरिकी सांसद राशिदा तलैब ने कैपिटल हिल पर फलस्तीन के समर्थन में निकाली गई एक रैली के दौरान इस्राइल-हमास के बीच जंग में फौरन सीजफायर लागू करवाने की मांग की है. राशिदा ने अपने देश की सरकार को घेरते हुए क्या कुछ कहा वो भी बताएंगे आपको वहीं ये भी बताएंगे कि आखिर कौन हैं राशिदा तलैब जिनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
.
[ad_2]
Source link