Home Breaking News Bangladesh Trains Accident: बांग्लादेश में मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन; एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 100 घायल

Bangladesh Trains Accident: बांग्लादेश में मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन; एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 100 घायल

0
Bangladesh Trains Accident: बांग्लादेश में मालगाड़ी से टकराई यात्री ट्रेन; एक दर्जन से ज्यादा की मौत, 100 घायल

[ad_1]

two trains collided outside the Bangladeshi capital killing Many people and injuring Updates

Train Accident
– फोटो : Social Media

विस्तार


बांग्लादेश में सोमवार को एक यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भैरब रेलवे थाने के ड्यूटी अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने बताया कि चटोग्राम की ओर जा रही मालगाड़ी किशोरगंज में स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3.30 बजे ढाका आ रही एगारो सिंदुर एक्सप्रेस से टकरा गई।

बांग्लादेश अग्निशमन सेवा एवं नागरिक सुरक्षा मीडिया प्रमुख शाहजहां सिकदर ने कहा कि मलबे से अब तक 15 शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। अग्निशमन सेवा की एक दर्जन से अधिक इकाइयां बचाव अभियान चला रही हैं। ढाका रेलवे पुलिस अधीक्षक अनवर हुसैन ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार मालगाड़ी ने एगारो सिंदुर एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी।

क्या है मामला?

दुर्घटना ढाका से लगभग 80 किलोमीटर दूर भैरब में हुई। राजधानी ढाका के पास किशोरगंज में हुई दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका है। टक्कर में कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित

दुर्घटना के बाद देश के अन्य हिस्सों के लिए ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। स्थानीय मीडिया ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कई लोग अब भी ट्रेन के नीचे फंसे हुए हैं।

मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है

भैरब के एक अधिकारी सादिकुर रहमान ने बताया कि हमने 15 शव बरामद कर लिए हैं, कई घायल अब भी फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अभी भी शवों को कुचले हुए और पलटे हुए डिब्बों के नीचे फंसे हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कम से कम 100 लोग घायल हुए हैं।

कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई घायल क्षतिग्रस्त डिब्बों के नीचे दबे हुए हैं। अग्निशमन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी सिराजुल इस्लाम ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचाव अभियान जारी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here