[ad_1]
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों दिग्गज कलाकारों ने मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। दोनों दिग्गजों की तस्वीर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस की ओर से बताया गया है कि आगामी फिल्म का मुंबई शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
When Superstar and Shahenshah met on the sets of #Thalaivar170 🤩
Reunion on screens after 33 years! 🤗 #Thalaivar170 is gonna be double dose of legends! 💥 @rajinikanth @SrBachchan
Done with MUMBAI Schedule 📍📽️✨@tjgnan @LycaProductions #Subaskaran @gkmtamilkumaran… pic.twitter.com/LfyV3rP2JI
— Lyca Productions (@LycaProductions) October 29, 2023
वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आखिरी बार नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर’ में नजर आए थे। केवल भारत ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने विदेश में भी धमाल मचा दिया था। दुनियाभर में इसने 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। ‘जेलर’ की सफलता के बाद उन्होंने केरल के त्रिवेन्द्रम में ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। मीडिया से बातचीत में अभिनेता खुलासा कर चुके हैं कि यह फिल्म एक ठोस संदेश के साथ बड़े बजट की व्यावसायिक मनोरंजक फिल्म होगी।
‘थलाइवर 170’ के कलाकारों की बात करें तो इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, रक्षण और जीएम साउंडार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपने संगीत से सजाया है।
[ad_2]
Source link