Home Breaking News थलाइवर 170 पर आया नया अपडेट, मेकर्स ने बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर के साथ साझा की यह जानकारी

थलाइवर 170 पर आया नया अपडेट, मेकर्स ने बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर के साथ साझा की यह जानकारी

0
थलाइवर 170 पर आया नया अपडेट, मेकर्स ने बिग बी-रजनीकांत की तस्वीर के साथ साझा की यह जानकारी

[ad_1]



इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा जानकारी के अनुसार दोनों दिग्गज कलाकारों ने मुंबई शेड्यूल पूरा कर लिया है। इस बात की जानकारी फिल्म के मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। दोनों दिग्गजों की तस्वीर साझा करते हुए प्रोडक्शन हाउस  की ओर से बताया गया है कि आगामी फिल्म का मुंबई शेड्यूल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 


लाइका प्रोडक्शंस ने रविवार (28 अक्टूबर) को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो अभिनेताओं के फोटो के  साथ कैप्शन में लिखा है, “जब सुपरस्टार और शहंशाह की मुलाकात ‘थलाइवर 170’ के सेट पर हुई। 33 साल बाद स्क्रीन पर पुनर्मिलन। यह फिल्म दिग्गजों की डबल डोज वाली होगी। मुंबई का शेड्यूल पूरा हो चुका है।”


वर्क फ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आखिरी बार नेल्सन दिलीपकुमार की ‘जेलर’ में नजर आए थे। केवल भारत ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने विदेश में भी धमाल मचा दिया था। दुनियाभर में इसने 650 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। ‘जेलर’ की सफलता के बाद उन्होंने केरल के त्रिवेन्द्रम में ‘थलाइवर 170’ की शूटिंग शुरू कर दी थी। मीडिया से बातचीत में अभिनेता खुलासा कर चुके हैं कि यह फिल्म एक ठोस संदेश के साथ बड़े बजट की व्यावसायिक मनोरंजक फिल्म होगी।


‘थलाइवर 170’ के कलाकारों की बात करें तो इसमें फहद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशरा विजयन, रक्षण और जीएम साउंडार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपने संगीत से सजाया है। 

KWK 8: ‘कॉफी विद करण 8’ से हटाया जाएगा इम्पोस्टर गेम सेगमेंट, फैंस की सलाह पर निर्माता ने लिया यह फैसला

 




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here