Home Breaking News Andhra Pradesh Train Accident: रेलवे अधिकारी ने बताई हादसे की वजह, कहा- मानवीय भूल के कारण टकराई दोनों ट्रेनें

Andhra Pradesh Train Accident: रेलवे अधिकारी ने बताई हादसे की वजह, कहा- मानवीय भूल के कारण टकराई दोनों ट्रेनें

0
Andhra Pradesh Train Accident: रेलवे अधिकारी ने बताई हादसे की वजह, कहा- मानवीय भूल के कारण टकराई दोनों ट्रेनें

[ad_1]

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने हादसे के कारणों की आशंका जताई है। ईसीओआर का कहना है विजयनगरम में ट्रेन हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ होगा। बता दें, हादसे में करीब 40 लोग घायल हैं। वहीं, हादसे के बाद से  विजयनगरम जिले में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

ईसीओआर सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने हादसे के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बताया कि आशंका है कि एक भूल के कारण हादसा हुआ है। शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है। सीपीआरओ ने बताया कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए।

 

यह भी पढ़ें:- Andhra Pradesh Train Accident: विजयनगरम में दो यात्री ट्रेनों की टक्कर; आठ की मौत, 20 लोग घायल

मोबाइल की रोशनी में चला राहत कार्य

सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए, लेकिन बिजली के तार कट जाने के कारण मौके पर अंधेरा छा गया। इससे राहत अभियान में परेशानी आ गई। यात्री और अफसरों को मोबाइल फोन की रोशनी से लोगों को निकालना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की

हादसे के बाद, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बयान जारी किया। बयान में पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। उन्होंने अलामांडा और कांतकपल्ले खंड के बीच दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार की रुपये की आर्थिक मदद का एलान किया गया।

वैष्णव ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बचाव अभियान चल रहा है। सभी को निकाल लिया गया है। टीमें तैनात कर दी गई हैं। PM मोदी ने हालात की समीक्षा की है। मैंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। 

यह भी पढ़ें:- Train Accident: आंध्र में रेल हादसे के बाद पीएम मोदी ने रेल मंत्री वैष्णव से की बात, हालात की समीक्षा की

सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायल लोगों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया। आंध्र प्रदेश CMO के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने तत्काल राहत उपाय करने और विजयनगरम के निकटतम जिलों विशाखापत्तनम और अनाकापल्ली से अधिक से अधिक एम्बुलेंस भेजने और अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आसपास के अस्पतालों में उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने पुलिस और राजस्व सहित अन्य विभागों के समन्वय के आदेश जारी किए हैं, जिससे घायलों को शीघ्र चिकित्सा सेवाएं मिलें।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here