[ad_1]
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) ने हादसे के कारणों की आशंका जताई है। ईसीओआर का कहना है विजयनगरम में ट्रेन हादसा मानवीय भूल के कारण हुआ होगा। बता दें, हादसे में करीब 40 लोग घायल हैं। वहीं, हादसे के बाद से विजयनगरम जिले में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।
ईसीओआर सीपीआरओ बिस्वजीत साहू ने हादसे के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने बताया कि आशंका है कि एक भूल के कारण हादसा हुआ है। शायद विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन सिग्नल ओवरशूटिंग की है। सीपीआरओ ने बताया कि ओवरशूटिंग का मतलब यह है कि जब कोई ट्रेन लाल सिग्नल पर रुकने के बजाए गलती से आगे बढ़ जाए।
[ad_2]
Source link