Home Sports अफगानिस्तान की जीत पर ये क्या करने लगे पठान? स्टूडियो में अकेले उड़ाया गर्दा

अफगानिस्तान की जीत पर ये क्या करने लगे पठान? स्टूडियो में अकेले उड़ाया गर्दा

0
अफगानिस्तान की जीत पर ये क्या करने लगे पठान? स्टूडियो में अकेले उड़ाया गर्दा

[ad_1]

हाइलाइट्स

इरफान पठान का सोशल मीडिया पर वीडियो धमाल मचा रहा है
अफगानिस्तान ने विश्व कप 2023 में दर्ज की चौथी जीत
नीदरलैंड्स को हराकर अफगानिस्तान ने लगाई जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली. अफगानिस्तान का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में शानदार प्रदर्शन जारी है. हशमतुल्लाह शाहिदी की कप्तानी वाली अफगान टीम ने नीदरलैंड्स (NED vs AFG) को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की यह चौथी जीत है. इस टीम ने अभी तक 3 विश्व चैंपियन टीम को पटखनी दी है. अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मौजूदा विश्व कप में अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूट रहे हैं. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराडंर इरफान पठान (Irfan Pathan) भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के मुरीद हो गए हैं. सोशल मीडिया पर इरफान पठान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टूडियो के अंदर अकेले गर्दा मचाते हुए नजर आ रहे हैं.

इरफान पठान का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह ब्लैक कलर का पठानी सूट पहनकर स्टूडियो में अकेले डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. 11 सेकेंड के इस वीडियो में इरफान अपने दोनों हाथों को उठाए झूमते हुए नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल है. इरफान ने अफगानिस्तान टीम की बैटिंग की सराहना की है. उनका कहना है कि विश्व कप में अफगानिस्तान की बॉलिंग अब बैटिंग में शिफ्ट हो चुकी है. साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जहां अफगानिस्तान की टीम जीत के लिए कभी अपने स्पिनर्स पर निर्भर करती थी वो अब अपनी बैटिंग के सहारे जीत रही है.

Netherlands vs Afghanistan World Cup: अफगान लड़ाकों की लगातार तीसरी जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा

IPL 2024 की तैयारी शुरू, ऑक्शन से पहले LSG का धाकड़ ऑलराउंडर मुंबई इंडियंस में हुआ शामिल

राशिद खान के साथ जमकर झूमे थे इरफान पठान
इरफान ने इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका की हार के बाद भी अफगानिस्तान की जीत पर जश्न मनाया था. भारत के इस पूर्व ऑलराउंडर का एक वीडियो राशिद खान के साथ डांस करते हुए भी वायरल हुआ था. अफगानिस्तान की जीत से सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है. अफगानिस्तान ने 7 मैचों में 4 जीत दर्ज कर 8 अंक लेकर पॉइंट टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है वहीं पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर खिसक गई है.

विश्व कप में शनिवार को डबल धमाल
इस समय ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के एक समान 8-8 अंक हैं. लेकिन बेहतर नेटरनरेट क आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे वहीं न्यूजीलैंड चौथे नंबर पर है. भारतीय टीम 7 जीत से 14 अंक लेकर टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर विराजमान है. पॉइंट टेबल में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है. 4 नवंबर को विश्व कप में दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगी.

Tags: Afghanistan, Irfan pathan, ODI World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here