Home Sports World Cup: बड़ी टीमों के छोटे प्रदर्शन, दबाव में बिखरे खिलाड़ी, टी20 ने भी दिया झटका

World Cup: बड़ी टीमों के छोटे प्रदर्शन, दबाव में बिखरे खिलाड़ी, टी20 ने भी दिया झटका

0
World Cup: बड़ी टीमों के छोटे प्रदर्शन, दबाव में बिखरे खिलाड़ी, टी20 ने भी दिया झटका

[ad_1]

नई दिल्ली. वर्ल्ड कप 2023 की बात करें, तो टूर्नामेंट में अब तक कई उलटफेर देखने को मिले हैं. अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीमों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. वहीं इंग्लैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमें सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं. इतना ही नहीं कई टीमों को 300 रन के अंतर से बड़ी हार मिली है. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रिजल्ट में इतने बड़े अंतर क्यों देखने को मिल रहे हैं. कई टीमें खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही हैं, तो कुछ टीमों ने पिछले 4 साल में वनडे से ज्यादा टी20 के मुकाबले अधिक खेले. ऐसे में आईसीसी टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के खराब प्रदर्शन का एनालिसिस इन बिंदुओं के आधार पर किया जा सकता है.

टीम इंडिया के पूर्व कोच लालचंद राजूपत ने कहा कि जो टीम पहले खेलते हुए 300 या 350 रन बना देती हैं, तो दूसरी टीमें दबाव में बिखर जा रही हैं. उन पर रनरेट का भी दबाव दिख रहा है. पिच को ठीक ढंग से नहीं समझने के कारण कई टीमें परेशानी में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने बताया कि नवंबर में ढंड के कारण स्विंग भी तेज गेंदबाजों को मिल रही हैं. कई जगह रिवर्स स्विंग भी देखने को मिल रहा है. इस कारण भी लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं दिख रहा है.

इंग्लैंड ने वनडे से अधिक टी20 खेले
पहले बात डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड की. 2019 वर्ल्ड कप के बाद और 2023 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने सिर्फ 43 वनडे के मुकाबले खेले. वहीं टीम इंडिया ने इस दौरान 66 वनडे मैच खेले. यानी 23 मुकाबले ज्यादा. इंग्लैंड ने इस दौरान 68 टी20 के इंटरनेशनल के मैच खेले. टूर्नामेंट से पहले टीम से ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय बाहर कर दिए गए थे. इस पर विवाद भी हुआ था. टीम ने बैटर्स या गेंदबाजों से अधिक ऑलराउंडर पर फोकस दिया. इंग्लिश टीम की ओर से बेन स्टोक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करेन, डेविड विली और क्रिस वोक्स बतौर ऑलराउंडर खेले. इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अब तक 6 में से एक ही मुकाबला जीत सकी है. टीम ने वर्ल्ड कप में सबसे अधिक खिलाड़ियों को भी आजमाया.

World Cup: बड़ी टीमों के छोटे प्रदर्शन, दबाव में बिखरे खिलाड़ी, टी20 ने भी दिया झटका

श्रीलंका को चोट के कारण लगा झटका
श्रीलंका की गेंदबाजी पूरे टूर्नामेंट में असफल रही. वर्ल्ड कप से पहले ही टीम के मुख्य तेज गेंदबाज वानिंदु हसारंगा बाहर हो गए थे. वे मिडिल ओवर्स में टीम की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. इसके अलावा लाहिरू कुमारा, मथीशा पथिराना और कप्तान दासुन शनाका भी चोट के कारण बीच टूर्नामेंट से बाहर हुए. इसने श्रीलंका की टीम पर असर डाला. इससे पहले इन खिलाड़ियों के दम पर श्रीलंका की टीम एशिया कप में पाकिस्तान को हराने में सफल रही थी. श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में अब तक 7 में से 2 मैच में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड की टीम भी कप्तान केन विलियम्सन, टिम साउदी, मैट हेनरी की चोट से जूझती दिखी. इस कारण टीम अच्छी शुरुआत के बाद लय खो बैठी.

कप्तान ने माना- विवाद ने असर डाला
बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होने वाली पहली टीम है. उसने अब तक 7 में से एक ही मुकाबला जीता है. 6 में उसे हार मिली है. कप्तान शाकिब अल हसन ने इसके बाद कहा था कि टूर्नामेंट से पहले हुए विवाद ने हमारे प्रदर्शन पर असर डाला. वर्ल्ड कप से पहले शाकिब और पूर्व कप्तान तमीम इकबाल के बीच विवाद हुआ था. तमीम ओपनर बैटर हैं और वे उसी नंबर पर खेलना चाहते थे. दूसरी ओर शाकिब का मानना था कि उन्हें टीम की जरूरत के हिसाब से मिडिल ऑर्डर के लिए तैयार रहना चाहिए. इसके बाद तमीम को वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया गया था.

पाकिस्तान की टीम दबाब में बिखरी
बाबर आजम की अगुआई में पाकिस्तान की टीम हालांकि सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है. लेकिन टीम अब तक 7 में से 3 ही मुकाबले जीत सकी है. वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप में खराब प्रदर्शन ने टीम पर दबाव बना दिया. इसके बाद शादाब खान सहित कई खिलाड़ियों की बाहर किए जाने की मांग हो रही थी. लेकिन कप्तान और चीफ सेलेक्टर इंजमाज उल हक चलते खिलाड़ियों की जगह बच गई. लेकिन वे वर्ल्ड कप में कुछ कमाल नहीं कर सके. शादाब को टूर्नामेंट के दौरान कुछ मैचों में प्लेइंग-11 में मौका भी नहीं मिला.

World Cup: पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने कहा- हम सेमीफाइनल में भारत को हराएंगे, 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसा करेंगे हाल

दूसरी ओर अफगानिस्तान ने 3 पूर्व वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया. राशिद खान, मुजीब उर रहमान, मोहम्मद नबी सहित कई खिलाड़ी दुनियाभर की लीग के अलावा आईपीएल में भी उतरते हैं. ऐसे में उनके पास इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव है. वे भारतीय पिचों पर भी लगातार खेल रहे हैं. वहीं नीदरलैंड्स के कई खिलाड़ी इंग्लैंड में लगातार काउंटी क्रिकेट खेल रहे.

Tags: England, Lalchand Rajput, Sri lanka, World cup 2023

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here