[ad_1]
अभिनेता पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है। फिल्म के रशेज जिन लोगों ने भी देखे हैं, वे अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बायोपिक के बाजीगर कहलाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली की इस फिल्म को लेकर अभी से लोगों में काफी उत्सुकता है। इसकी रिलीज डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के अधिकार हासिल करने के लिए जिस तरह की दौड मुंबई में मची है, उससे लगता है कि ये आने वाले समय की एक चर्चित फिल्म होने जा रही है।
Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल
Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान
इधर, मुंबई स्थित भानुशाली स्टूडियोज में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ पर कई विभागों में काम जारी है। कहीं फिल्म की एडिटिंग हो रही है, कहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार हो रहा है तो फिल्म का संगीत विभाग स्वयं अटल बिहारी वाजपेयी के लिखे उन गीतों पर काम कर रहा है जिन्हें इस फिल्म में शामिल किया जाना है। फिल्म के संगीत पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी खुद एक कवि रहे हैं और संगीत में भी उनका खासी रुचि थी।
[ad_2]
Source link