Home Breaking News पेन मरुधर को मिला ‘मैं अटल हूं’ का साथ, ‘डंकी’ के वितरक की बायोपिक के बाजीगर संग बड़ी डील

पेन मरुधर को मिला ‘मैं अटल हूं’ का साथ, ‘डंकी’ के वितरक की बायोपिक के बाजीगर संग बड़ी डील

0
पेन मरुधर को मिला ‘मैं अटल हूं’ का साथ, ‘डंकी’ के वितरक की बायोपिक के बाजीगर संग बड़ी डील

[ad_1]

अभिनेता पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म ‘मैं अटल हूं’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इन दिनों इसका पोस्ट प्रोडक्शन वर्क तेजी से चल रहा है। फिल्म के रशेज जिन लोगों ने भी देखे हैं, वे अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बायोपिक के बाजीगर कहलाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली की इस फिल्म को लेकर अभी से लोगों में काफी उत्सुकता है। इसकी रिलीज डेट की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के अधिकार हासिल करने के लिए जिस तरह की दौड मुंबई में मची है, उससे लगता है कि ये आने वाले समय की एक चर्चित फिल्म होने जा रही है।




कालजयी फिल्म ‘आरआरआर’ के वितरक जयंती लाल गडा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ को देश के शहर शहर और कस्बे तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। गडा की कंपनी पेन मरुधर एंटरटेनमेंट ने अटल की बायोपिक बनाने वाली कंपनी भानुशाली स्टूडियोज के साथ तीन फिल्मों का करार किया है जिसके तहत तीन फिल्मों के वितरण की बात तय हुई है। गडा की कंपनी निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का वितरण भी कर चुकी है। निर्देशक राज कुमार हिरानी की शाहरुख खान अभिनीत अगली फिल्म ‘डंकी’ का वितरण भी पेन मरुधर के ही पास है।

Orhan Awatramani: कौन है ओरी? अंबानी परिवार और फिल्मी हस्तियों के साथ तस्वीरें हो रहीं वायरल


गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग छवि बनाने में कामयाब रहे निर्माता विनोद भानुशाली की इन दिनों पांचों अंगुलियां घी में हैं। साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में उनकी फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ नंबर वन चल रही है और अगले साल सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में भी उनकी ही फिल्म ‘मैं अटल हूं’ ही अव्वल नंबर है। बायोपिक के बाजीगर बनते जा रहे विनोद भानुशाली दो-तीन और ऐसी ही कहानियों पर काम शुरू कर चुके हैं, जिनकी जानकारी बहुत जल्द सामने आने वाली है।

Sarvagun Sampanna Trailer: यश कुमार और प्रियंका रेवारी की फिल्म का ट्रेलर लांच, दिव्यांगों को समर्पित है फिल्म


इन दिनों विनोद भानुशाली के दिन रात सब उस फिल्म के लिए समर्पित है, जिसकी तरफ देश की तीन पीढ़ियां टकटकी लगाए देख रही हैं। फिल्म है, देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक ‘मैं अटल हूं’। पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में वाजपेयी के किरदार में जो जादू जगाया है, उसके चर्चे अभी से दुनिया भर में हैं। खुद पंकज बताते हैं, ‘मैं हाल ही में बिहार में था। अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए। लोग दुख जताने तो आ ही रहे थे, लेकिन किसी भी पार्टी का नेता हो, अधिकारी हो या आम इंसान हो, सब एक सवाल जाते जाते जरूर पूछ लेते थे कि भैया वह अटल वाली पिक्चर कब आ रही है?’

Ramesh Taurani Diwali: रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में जुटे सितारे, पूरी महफिल लूट ले गए भाईजान


इधर, मुंबई स्थित भानुशाली स्टूडियोज में फिल्म ‘मैं अटल हूं’ पर कई विभागों में काम जारी है। कहीं फिल्म की एडिटिंग हो रही है, कहीं इसका बैकग्राउंड म्यूजिक तैयार हो रहा है तो फिल्म का संगीत विभाग स्वयं अटल बिहारी वाजपेयी के लिखे उन गीतों पर काम कर रहा है जिन्हें इस फिल्म में शामिल किया जाना है। फिल्म के संगीत पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ऐसा इसलिए क्योंकि अटल बिहारी वाजपेयी खुद एक कवि रहे हैं और संगीत में भी उनका खासी रुचि थी।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here