[ad_1]
नई दिल्ली. अफगानिस्तान की टीम भले ही वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने से चूक गई हो लेकिन इस बार उन्होंने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया. एशियाई देशों में वो भारत के बाद दूसरे नंबर पर वर्ल्ड कप में सफल टीम के तौर पर नजर आई. इंग्लैंड और पाकिस्तान को मात देकर इस टीम ने बड़ा उलटफेर किया. अफगानिस्तान का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हो चुका है. वापस स्वदेश लौटने से पहले अफगानिस्तान की टीम के विकेटकीपर बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज अहमदाबाद की सड़कों पर नजर आए.
इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में रहमानुल्लाह गुरबाज अहमदाबाद में सड़क किनारे फुटपाथ पर रहने वाले बेसहारा लोगों की मदद कर रहे हैं. वीडियो एक स्थानीय रेडियो जॉकी द्वारा साझा किया गया था, जिसमें बताया गया था कि यह घटना सुबह 3 बजे के आसपास उस वक्त हुई जब लोग सो रहे थे. गुरबाज अपनी कार से बाहर निकले और किसी को अपनी उपस्थिति के बारे में बताए बिना वो 500 रुपये के नोट देते हुए नजर आए.
Rahmanullah Gurbaz silently gave money to the needy people on the streets of Ahmedabad so they could celebrate Diwali.
– A beautiful gesture by Gurbaz. pic.twitter.com/6HY1TqjHg4
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 12, 2023
न्यूज18 अपने स्तर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता है. अफगानिस्तान की टीम को भारतीय लोगों ने यहां वर्ल्ड कप के दौरान काफी सपोर्ट किया. पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद इरफान पठान तो राशिद खान के साथ डांस करते नजर आए. कई मौकों पर भारतीय क्राउड खुले तौर पर स्टेडियम के बाहर अफगानिस्तान के फैन के साथ इंज्वाय करता दिखा. दोनों देशों के बीच आपस में लोगों के काफी अच्छे रिश्ते हैं. कई मौकों पर यह बात साबित भी होती रही है. वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान की टीम ने साल 2025 में पाकिस्तान की धरती पर होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफाई कर लिया है.
.
Tags: Afghanistan Cricket, Rahmanullah Gurbaz, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 18:22 IST
[ad_2]
Source link