[ad_1]
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में अपने धमाकेदार खेल को जारी रखा है. लगातार 8 मैच में दमदार जीत हासिल करने के बाद 9वें मुकाबले में भी जोरदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया. दिवाली पर नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने उतरी टीम इंडिया के लिए चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक जमाया. आखिरी ओवर में केएल राहुल के जमाए छक्कों की बदौलत भारत ने 4 विकेट पर 410 रन के पहाड़ जैसे स्कोर खड़ा किया.
नीदरलैंड्स के खिलाफ भारतीय टीम दिवाली के दिन वर्ल्ड कप मुकाबला खेलने उतरी. कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. शुभमन गिल के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों ही अर्धशतक जमाकर आउट हुए और फिर विराट कोहली ने भी फिफ्टी ठोकी. टॉप तीन बैटर बड़ा स्कोर बनाने से चूके लेकिन श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर केएल राहुल ने धमाका कर दिया.
डबल सिक्स से केएल राहुल की सेंचुरी
भारतीय टीम से चोट की वजह से लंबे समय तक बाहर रहने के बाद केएल राहुल ने जोरदार वापसी की है. बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह बनाने वाले इस खिलाड़ी ने नीदरलैंड्स के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जमाया. शुरुआत में धीमी बल्लेबाजी कर रहे केएल ने 40 बॉल पर 7 चौके की मदद से फिफ्टी पूरी की.
इसके बाद उन्होंने रनों की रफ्तार को तेज किया और 22 गेंद पर अगले 50 रन बना डाले. 62 बॉल 11 चौके और 4 छक्के लगाते हुए अपने 100 रन पूरे किए. आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जमाते हुए केएल राहुल ने अपनी सेंचुरी पूरी की.
.
Tags: KL Rahul, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 12, 2023, 18:15 IST
[ad_2]
Source link