Home Breaking News Israel War: आईडीएफ का दावा- हमास के दो प्रमुख कमांडरों को उतारा मौत के घाट, ईयू ने किया युद्धविराम का आह्वान

Israel War: आईडीएफ का दावा- हमास के दो प्रमुख कमांडरों को उतारा मौत के घाट, ईयू ने किया युद्धविराम का आह्वान

0
Israel War: आईडीएफ का दावा- हमास के दो प्रमुख कमांडरों को उतारा मौत के घाट, ईयू ने किया युद्धविराम का आह्वान

[ad_1]

IDF claims two prominent Hamas commanders killed in war EU calls for ceasefire Israel Hamas War

Israel Hamas War
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


इस्राइल और हमास के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है, जिसमें अब तक 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच इस्राइली सेना ने दावा किया कि उन्होंने खान यूनिस ब्रिगेड में एंटी टैंक यूनिट के प्रमुख याकूब औशर को मार डाला है। वहीं, सेना ने बताया कि उन्होंने मोहम्मद खमीस दबाबेश को भी मार डाला है। दबाबेश फिलहाल हमास की राजनीतिक शाखा  में कार्यरत था हालांकि, इससे पहले वह हमास की सशस्त्र शाखा का प्रमुख भी रह चुका है। इस्राइल की सेना का दावा है कि उन्होंने हमास के अन्य कमांडरों को भी मार डाला है। हालांकि, हमास ने मौतों की पुष्टि नहीं की है। 

आईडीएफ प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेचट ने सोमवार को बताया कि 239 इस्राइली बंधकों की रिहाई के लिए इस्राइली सेना लगातार गाजा में काम कर रही है। हमास के खिलाफ युद्ध में इस्राइली सेना भूमि, वायु और नौसेना तीनों का इस्तेमाल कर रही है। गाजा में हमारा अभियान जारी है। हमारा युद्ध हमास के लड़ाकों के साथ है। हम गाजा के लोगों के खिलाफ नहीं है। 

युद्धविराम की मांग

यूरोपीय शहर ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की एक बैठक आयोजित हुई। इस दौरान शीर्ष राजनयिकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ गाजा में तत्काल युद्धविराम और मानवीय गलियारा स्थापित करने का आह्वान करता है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉक ने पूर्ण युद्धविराम का आह्वान नहीं किया है। 

 

 

गाजा में मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के उपमहानिदेशक इस्माइल अल-थवाब्ता ने मौतों के ताजे आंकड़े पेश किए हैं। उनके अनुसार, गाजा में अब तक 11,240 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें 4,630 बच्चे और 3,130 महिलाएं शामिल हैं। गाजा में अब तक 189 चिकित्सा कर्मियों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा, ईंधन की कमी के कारण अल शिफा अस्पताल में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। अल-थवाब्ता ने कहा कि इस्राइल के सभी अपराध दुनिया से छिप जाएंगे और मानवीय संकट बदतर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि गाजा में ईंधन की अनुमति दी जानी चाहिए साथ ही राफा क्रॉसिंग भी खोला जाना चाहिए। 

हमले में गाजा को इतना नुकसान 

युद्ध के कारण गाजा में अबतक 41,120 आवासीय संपत्ति नष्ट हुईं हैं। इसके साथ ही 94 सरकारी मुख्यालय, 71 मस्जिदें, 253 स्कूल, 25 प्रतिशत फार्म और तीन चर्च नष्ट हो गए हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here