Home Breaking News Uttarkashi Tunnel Collapse: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात, रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ली जानकारी

Uttarkashi Tunnel Collapse: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात, रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ली जानकारी

0
Uttarkashi Tunnel Collapse: पीएम मोदी ने सीएम धामी से फोन पर की बात, रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में ली जानकारी

[ad_1]

Uttarkashi Tunnel Collapse PM Modi spoke to CM Pushkar Singh Dhami on phone

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूर
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मलबा हटाने का कार्य जारी है। मलबा हटाने के लिए हैवी एक्सकैवेटर मशीनों को जुटाया गया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी सीएम पुष्कर सिंह धामी से टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। सीएम धामी ने सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से सिल्क्यारा के पास निर्माणाधीन टनल में हुई दुर्घटना में फंसे श्रमिकों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्हें फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों से अवगत कराया। 

सीएम ने आगे लिखा, ‘आज स्वयं भी घटना स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर बचाव कार्य के लिये आवश्यक उपकरणों की अतिशीघ्र आपूर्ति हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। सुरंग के अंदर फंसे सभी मजदूर सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द बाहर निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्राउंड जीरो पर स्थानीय प्रशासन की सहायता हेतु केंद्रीय एजेंसियां और एक्सपर्ट भी तैनात हैं।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here