Home World Right to Free Speech: अमेरिका के इस छात्र को मस्क का खुला समर्थन, मदद से नहीं हटेंगे पीछे

Right to Free Speech: अमेरिका के इस छात्र को मस्क का खुला समर्थन, मदद से नहीं हटेंगे पीछे

0
Right to Free Speech: अमेरिका के इस छात्र को मस्क का खुला समर्थन, मदद से नहीं हटेंगे पीछे

[ad_1]

Elon Musk News:  एक्स (पूर्व में ट्विटर) के सीईओ एलन मस्क किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. उनके बयान से कोई खुश हो या नाराज वो अलग मुद्दा है. लेकिन वो अपनी बातों को बिना लाग लपेट कहते हैं. एक बार फिर वो चर्चा में है. लेकिन वजह कुछ और है, अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस के स्टूडेंट जुआन डेविड कैंपलार्गो के समर्थन में वो खुलकर समर्थन में आ गए हैं, उन्होंने खुद ट्वीट करते हुए लिखा कि हम आपके फ्री स्पीच के अधिकार मामले में हर तरह से समर्थन करेंगे जो जरूरी होगा.

एलन मस्क ने क्या कहा

एक्स के वकील इलिनोइस यूनिवर्सिटी के छात्र डेविड कैंपलार्गो के समर्थन में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. बता दें कि डेविड ने एक्स पर यूनिवर्सिटी से संबंधित एक कार्यक्रम को पोस्ट किया था. यूनिवर्सिटी ने माना कि प्राइवेट फंक्शन को पोस्ट करके उसने अनुशासनहीनता की है और यह संभव है कि यूनिवर्सिटी उसे कैंपस से बाहर कर दे. स्टूडेंट के समर्थन में एक्स की कानूनी लड़ाई को खास बताया जा रहा है. बता दें कि अगस्त के महीने में एक्स ने कहा था कि फ्री स्पीच के समर्थन में जो लोग कानूनी लड़ाई का सामना करेंगे उसका वे समर्थन करेंगे.

क्या है मामला

बता दें कि डेविड ने एक्स के जरिए यूनिवर्सिटी में फ्री फूड के एक इवेंट को एक्स पर पोस्ट किया था. छात्र के इस कदम को यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन माना और उसके खिलाफ जांच का ऐलान कर दिया. इस बात की आशंका है कि यूनिवर्सिटी डेविड को कैंपस से बाहर भी कर दे. छात्र के समर्थन में एक्स के वकीलों का कहना है कि छात्र ने अपने फर्स्ट अमेंडमेंट राइट्स के दायरे में ही पोस्ट किया था. एक्स और उसके सीईओ मस्क के इस कदम पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है. यूजर्स लिख रहे हैं कि यह सुखद अनुभव है कि एक्स, उस छात्र की मदद कर रहा है, एक्स ने जो वादा किया था उसे निभा रहा है, पहले तो ऐसा लगा कि एलन मस्क और एक्स की तरफ से अगस्त वाला वादा यूं ही किया गया है, लेकिन अच्छा लग रहा है कि वो अपने वादे पर खरे उतरे हैं.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here