Home Breaking News नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, 7 लोगों के मरने की आशंका… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

[ad_1]

Vehicle fell into 500 meter ditch in nainital

सड़क दुर्घटना
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें से 7 यात्रियों के मरने की आशंका है। 

रंजीत मटियाली ने बताया कि हादसे में अभी तक तीन महिलाओं, एक बच्चे और तीन पुरुषों की मौत हो गई हैं। घटना के एक घंटे बाद भी प्रशासन, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों ने ही रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सही नहीं होने के चलते वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here