Home Sports ऑस्ट्रेलिया 450/2, भारत 65 रन पर ऑलआउट; वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

ऑस्ट्रेलिया 450/2, भारत 65 रन पर ऑलआउट; वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

0

[ad_1]

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श के पुराने बयान ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. 20 साल बाद एक बार फिर भारत का सामना वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श अपने एक पुराने बयान की वजह से अचानक चर्चा में आ गए हैं. 

वर्ल्ड कप फाइनल से पहले इस भविष्यवाणी से मचा हड़कंप

कंगारू ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने इस साल IPL 2023 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के एक पॉडकास्ट में बड़ी भविष्यवाणी की थी. मिचेल मार्श ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच की भविष्यवाणी करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के स्कोरकार्ड के बारे में कहा था, ‘ऑस्ट्रेलिया 450/2, भारत 65 रन पर आल आउट…’ मिचेल मार्श का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. मिशेल मार्श ने कहा, ‘वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया अजेय रहेगा. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया 2 विकेट के नुकसान पर 450 रन बनाएगा और टीम इंडिया को महज 65 रनों के अंदर ऑलआउट कर ट्रॉफी उठाएगा.’

भारत ने लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया को किया था चित 

ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को वर्ल्ड कप 2023 में हराना आसान नहीं होगा.  बता दें कि 2023 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में खेले गए लीग मैच में 6 विकेट से हराया था. वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ कुल 8 मैच जीते हैं. वहीं, भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल 5 मैच जीते हैं. भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप में पहला मैच 1983 में जीता था. कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने तब कंगारू टीम को 118 रनों से मात दी थी. वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच 1987 में 56 रनों से जीता था. 2011 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को क्वार्टर फाइनल में 5 विकेट से शिकस्त दी थी. 2019 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी थी. 2023 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चेन्नई में खेले गए लीग मैच में 6 विकेट से हराया था. अब भारत की नजरें ऑस्ट्रेलिया को 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल में हराकर खिताब जीतने पर है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here