Home Sports भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप! क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन ने मानी मन्नत, कहा…

भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप! क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन ने मानी मन्नत, कहा…

0
भारत ही जीतेगा वर्ल्ड कप! क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन ने मानी मन्नत, कहा…

[ad_1]

मुस्तुफा लाकड़ावाला/ राजकोट: क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच 19 तारीख को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस विश्व कप में अब तक भारतीय टीम का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला है. वर्ल्ड कप सेमीफाइल जीतने के बाद अब भारतीय टीम फाइनल खेलने जा रही है. राजकोट समेत पूरे गुजरात में भी इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है.

इसी बीच ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा जाडेजा ने भरोसा जताया कि वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ही जीतेगा और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर आएगा. आगे कहा कि जीत को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया ने इस बार काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने रवींद्र जडेजा का मैदान पर बल्ला घुमाना जीत का प्रतीक बताया है. कहा कि मेरा भाई अच्छा खेले और टीम इंडिया को बड़ी जीत मिले, इसके लिए उन्होंने मन्नत भी रखी है.

स्टेडियम नहीं जाऊंगी
जब उनसे पूछा गया कि क्या मन्नत रखी है, तब बताया कि भारत जीतेगा तो सब को पता चल जाएगा. कहा, मैं स्टेडियम में क्रिकेट मैच देखने नहीं जा रही हूं, क्योंकि मुझे अपने क्रिकेट खेलने वाले भाई के लिए माताजी से प्रार्थना करनी है. मैं चाहती हूं कि मेरा भाई मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करे और विश्व कप विजेताओं में से एक के रूप में अपना नाम दर्ज कराए. मुझे यकीन है कि रविवार को वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया को निर्णायक जीत मिलेगी.

इस बार भी शानदार प्रदर्शन
बता दें कि रवींद्र जडेजा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. रवींद्र जडेजा ने 64 टेस्ट मैचों में 264 विकेट लिए हैं और 2,658 रन बनाए हैं. रवींद्र ने 174 वनडे में 191 विकेट और 64 टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट लिए हैं. रवींद्र ने वनडे में 2,526 रन और टी20 इंटरनेशनल में 457 रन बनाए हैं. उन्होंने 210 आईपीएल मैचों में 132 विकेट लिए हैं और 2,502 रन बनाए हैं. अपनी प्रतिभा से पूरी दुनिया में नाम कमाया है. इस वर्ल्ड कप में भी वह अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

Tags: Cricket world cup, Icc world cup, Local18, Rajkot news, Ravindra jadeja

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here