Home Breaking News GAZA: गाजा के अल शिफा अस्पताल में बढ़ा खतरा, डब्लूएचओ का दावा- सामूहिक कब्रें खुदी हुई हैं

GAZA: गाजा के अल शिफा अस्पताल में बढ़ा खतरा, डब्लूएचओ का दावा- सामूहिक कब्रें खुदी हुई हैं

0
GAZA: गाजा के अल शिफा अस्पताल में बढ़ा खतरा, डब्लूएचओ का दावा- सामूहिक कब्रें खुदी हुई हैं

[ad_1]

israel hamas war gaza al shifa hospital became death zone says who mass garve seen

गाजा में इस्राइल का हवाई हमला
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि गाजा पट्टी में खासकर अल शिफा अस्पताल में मानवीय संकट गहराया हुआ है। डब्लूएचओ के अधिकारियों का कहना है कि वह अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डब्लूएचओ के अधिकारी फिलहाल इस्राइली सेना के साथ समन्वय करके मरीजों और स्टाफ को निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता बनाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। 

मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक बयान में कहा कि उसकी टीमें जो अल शिफा अस्पताल में तैनात हैं, उन्होंने अस्पताल के गेट पर सामूहिक कब्रें देखी हैं और 80 से ज्यादा लोगों को यहां दफनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम अल शिफा अस्पताल से 25 स्टाफ कर्मचारियों, 291 मरीजों जिनमें गंभीर रूप से बीमार 32 बच्चे भी शामिल हैं, उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है। इन मरीजों को अगले 24 से 72 घंटे में निकाल लिया जाएगा। इसके लिए डब्लूएचओ, ओसीएचए, यूएनडीएसएस, यूएनआरडब्लूए की संयुक्त टीम इस काम में जुटी है। इस्राइली सेना ने उत्तरी गाजा में अपने जमीनी हमले को तेज कर दिया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here