[ad_1]
हाइलाइट्स
अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से विश्व कप विजेता का फैसला होगा.
इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 2003 में साउथ अफ्रीका में फाइनल में खेली थीं.
उस टूर्नामेंट में एक रोचक रिकॉर्ड के साथ ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था.
आईससी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचकारी मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. एक तरफ टीम इंडिया का हर खिलाड़ी फॉर्म में है, तो ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले दो मैच हारने के बाद शानदार कमबैक किया है और वह टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देने को तैयार है. इस मुकाबले के तय होते ही लोग 2003 का विश्व कप याद कर रहे हैं जिसके फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ था. और उसके बाद से आज दोनों टीमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में आमने सामने हैं. 2003 के कुछ रोचक आंकड़े हैं जो बताते हैं कि टीम इंडिया इस बार कप जीत सकती है.
शानदार फॉर्म में टीम इंडिया
इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है और वह ना केवल अजेय है बल्कि उसके सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. ओपनर, मिडिल ऑर्डर, तेज गेंदबाज, और स्पनर्स भी बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. इतना ही नहीं टीम इंडिया के बेंच के खिलाड़ी भी बढ़िया फॉर्म हैं जिसमें इशान किशन एक उदाहरण हैं. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन ने कई विशेषज्ञों को बहुत हैरान किया हुआ है.
ऑस्ट्रेलिया की टीम
ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने जुझारूपन के लिए भी जानी जाती है और उसने इस विश्वकप में यह दिखाया भी है. पहले दो मैच हार कर शानदार वापसी, टूर्नामेंट के दो मैंचों (जिसमें सेमीफाइनल मैच भी शामिल है) में शुरू के पांच विकेट गंवाने के बाद भी मैच में वापसी कर जीत हासिल करना, जैसे प्रदर्शन उसके दावे को मजबूत करते हैं.
2003 में ऑस्ट्रेलिया का शानदार फॉर्म
लेकिन 2003 के वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी तब ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार फॉर्म में थी जबकि टीम इंडिया का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा था. इसलिहाज से देखा जाए तो दोनों टीमों की दोनों विश्वकप में काफी समानताएं देखने को मिल रही है और इसी टूर्नामेंट के दोनों टीमों के आंकड़े रोचक कहानी कह रहा है.
लीग मैच और फाइनल में समानता?
2003 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को एकतरफा मुकाबले में हराया था. लेकिन इतना नहीं उससे पहले भी ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप मैच में टीम इंडिया पर शानदार जीत दर्ज की थी. इस लिहाज से देखा जाए तो टीम इंडिया ने भी इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को हराया है और तालमेल को देखते हुए टीम इंडिया यह मैच जीत सकती है.
और वह रोचक रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के साथ 2003 के विश्वकप में एक शानदार संयोग भी रहा था. वह उस टूर्नामेंट में शुरू से आखिरी तक अजेय रही थी. यानि उसने फाइनल से पहले का हर मैच जीता था और उसके बाद उसने खिताब भी अपने नाम किया था. उस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने पूल ए में रहकर सभी छह मैच जीते थे. और फिर सुपर सिक्स में पहुंच कर बाकी तीन मैच जीत कर कुल नौ मैच की जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंची थी.
.
Tags: Cricket, Cricket world cup, Icc world cup, IND vs AUS, India vs Australia, Team india, World cup 2023
FIRST PUBLISHED : November 19, 2023, 10:09 IST
[ad_2]
Source link