[ad_1]
इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों करण जौहर के चर्चित शो कॉफी विद करण के आठवें सीजन में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आगामी एपिसोड की शूटिंग पिछले सप्ताह हो चुकी है।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब आमिर और किरण इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं। इससे पहले वे साल 2013 में भी इस शो में शिरकत कर चुके हैं।एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि आमिर और किरण शो के मौजूदा सीजन के आखिरी मेहमान होंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि इसमें शामिल सभी लोगों के लिए यह बेहद मजेदार शूट था।
आमिर और किरण की मुलाकात लगान की शूटिंग के दौरान हुई थी। कई वर्षों की दोस्ती के बाद 2005 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, 16 साल के बाद दोनों 2021 में अलग हो गए। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद राव खान है। हालांकि, यह जोड़ी अब साथ नहीं है, फिर भी वे एक-दूसरे के साथ सबसे अच्छे संबंध रखते हैं।
[ad_2]
Source link