Home Breaking News VIDEO : देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे, कुल्हड़ में चाट व पिलाई जाएगी घाट स्पेशल चाय

VIDEO : देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे, कुल्हड़ में चाट व पिलाई जाएगी घाट स्पेशल चाय

0
VIDEO : देव दिवाली के लिए 70 देशों के राजदूत काशी पहुंचे, कुल्हड़ में चाट व पिलाई जाएगी घाट स्पेशल चाय

[ad_1]

वाराणसी में अर्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली दीपमाला के साक्षी बनने 70 देशों के राजदूत काशी पहुंच गए हैं। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स भी आज देव दीपावली की छटा निहारेंगे। मेहमानों के स्वागत में एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोक कलाकारों ने विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये मेहमानों का स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नदेसर और कैंटोनमेंट स्थित होटल और नमो घाट के अलावा सभी सार्वजनिक चौक चौराहों को झालरों से सजाया गया है। अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि मेहमानों को विवेकानंद क्रूज से देव दीपावली और गंगा पार होने वाली आतिशबाजी का नजारा दिखाया जाएगा। उन्हें कुल्हड़ में चाट और चाय पिलाई जाएगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here