Home Sports Suryakumar Yadav: आखिरी T20I में कोहली के दो महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं SKY, 20 रन बनाते ही लिख देंगे नया इतिहास

Suryakumar Yadav: आखिरी T20I में कोहली के दो महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं SKY, 20 रन बनाते ही लिख देंगे नया इतिहास

0
Suryakumar Yadav: आखिरी T20I में कोहली के दो महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं SKY, 20 रन बनाते ही लिख देंगे नया इतिहास

[ad_1]

Suryakumar Yadav to break two big records: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी 20 सीरीज का 5वां और आखिरी मैच बेंगलुरु के एम् चिन्नासवामी स्टेडियम में खेला जाना है. टीम इंडिया इस सीरीज में पहले से ही 3-1 से अजेय बढ़त ले चुकी है. सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव इस मैच में अपने नाम एक नहीं, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड कर सकते हैं. दोनों ही कोहली के रिकॉर्ड निशाने पर हैं. एक रिकॉर्ड तो ऐसा है जिसे तोड़कर वह भारत के ऐसा करने वाले फास्टेस्ट बल्लेबाज बन जाएंगे.

इस महारिकॉर्ड पर सूर्यकुमार की नजर

भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली ने 56 पारियों में यह कारनामा किया है. सूर्यकुमार के पास यह महारिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है. सूर्यकुमार के नाम 54 पारियों में 1980 रन हो चुके हैं. वह अगर सीरीज के आखिरी टी20I में 20 रन और बना लेते हैं तो उनके 55 पारियों में 2000 रन हो जाएंगे और भारत के लिए सबसे तेज 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में निकल सकते हैं आगे

इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 182 छक्कों के साथ बादशाहत कायम रखी है. वह भारत और दुनिया दोनों में नंबर-1 हैं. दूसरे नंबर पर भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली के नाम 117 टी20I छक्के हैं. इस मामले में सूर्या उनसे आगे निकल सकते हैं. सूर्या 6 छक्के लगाने में कामयाब हुए तो वह भारत के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. सूर्यकुमार के नाम अभी 112 छक्के हैं.

रोहित शर्मा के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की कर सकते हैं बराबरी

सूर्यकुमार यादव के पास एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का भी मौका है. दरअसल, टी20 इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल हैं. दोनों ही बल्लेबाजों के नाम 4-4 शतक हैं. ऐसे में सूर्यकुमार यादव अगर आखिरी मैच में शतक लगाने में कामयाब हो गए तो वह संयुक्त रूप से रोहित और मैक्सवेल के साथ सबसे ज्यादा टी20I सेंचुरी जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. सूर्या के नाम अभी तीन शतक हैं.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here