[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चौथा टी20 रायपुर में खेला गया. इस मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज की. इसी के साथ उन्होंने टी20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया है. भारत ने 5 में से 3 मुकाबले जीत लिए. जबकि, ऑस्ट्रेलिया ने अब तक सिर्फ एक मैच जीता है. भारत ने इस मुकाबले को 20 रनों से जीता. भारत अब इस टी20 सीरीज में 3-1 से आगे है. रिंकू सिंह ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. आकाश चोपड़ा ने कहा है कि ये सीरीज रिंकू के लिए याद रखी जाएगी.
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,” ये सीरीज रिंकू सिंह के लिए याद रखी जाएगी. उन्होंने अलग अलग पोजिशन पर अलग अलग रोल निभाए हैं. वह काफी अच्छे दिखे हैं. आप उन्हें कहीं भी बैटिंग करा सकते हो. वह नौंवे ओवर में बैटिंग करने के लिए आए थे. वो जो स्विच हिट उन्होंने मारी थी वह सच में अद्भुत था. वह अंत तक खेले और अंतिम ओवर में जाकर आउट हुए.”
आकाश ने आगे कहा,” श्रेयस अय्यर को अपने उपर ध्यान देना होगा. जो बॉल फील्ड पर उनके पास जा रही है वह उसे पकड़कर थ्रो भी नहीं कर पा रहे थे. बैटिंग में भी तीन डबल आए. लेकिन एक बड़ा शॉट मारने के चक्कर में वो फेल हो गए. 50 पर भारत का कोई विकेट नहीं गिरा था. लेकिन 63 पर 3 विकेट हो गए थे.”
रिंकू सिंह पहले की तरह चौथे टी20 मुकाबले में भी शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने चौथे टी20 में 29 गेंदों में 46 रन बनाए. स्ट्राइक रेट करीब 158 का रहा. अपनी पारी के दौरान रिंकू सिंह ने 4 चौके और 2 छक्के मारे. उन्होंने मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम की कमान संभाली और भारत का स्कोर 174 रन तक पहुंचाया. रिंकू के अलावा जितेश शर्मा भी बेहतरीन फॉर्म में दिखे. उन्होंने उन्होंने 19 गेंदों में 3 छ्क्के और 1 चौके की मदद से 35 रन बनाए.
.
Tags: Aakash Chopra, India vs Australia, Rinku Singh, Team india
FIRST PUBLISHED : December 2, 2023, 16:53 IST
[ad_2]
Source link