Home Breaking News Parliament Winter Session Live: DMK सांसद के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

Parliament Winter Session Live: DMK सांसद के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

0
Parliament Winter Session Live: DMK सांसद के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

[ad_1]

11:53 AM, 06-Dec-2023

सांसद संजय राउत ने पीएम के चेहरे पर कहा, ‘इस पर चर्चा होगी। इंडिया एक गठबंधन है। यह तानाशाही से चलने वाला गठबंधन नहीं है। पहले अटल जी के जमाने में जब इंडिया यानी भारत हम चलाते थे, तो इस विषय पर चर्चा की जाती थी। अब किसी ने सवाल उठाया है तो हो जाएगी चर्चा। वास्तव में एक चेहरा होना चाहिए। इसमें कोई गलत राय नहीं है।’

11:50 AM, 06-Dec-2023

डीएमके सांसद के ‘गोमूत्र’ वाले बयान के खिलाफ लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

10:52 AM, 06-Dec-2023

संसद की रणनीतियों को लेकर एक बैठक हो रही है। इसमें पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों ने भाग लिया। 

10:38 AM, 06-Dec-2023

केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम, 2009 में संशोधन के लिए विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव रखा है।

10:38 AM, 06-Dec-2023

केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद दर्शना जरदोश राष्ट्रीय जूट बोर्ड में दो सदस्यों के निर्वाचन का प्रस्ताव पेश करेंगी।

10:21 AM, 06-Dec-2023

Parliament Winter Session Live: DMK सांसद के ‘गोमूत्र’ वाले बयान पर लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित

संसद के शीतकालीन सत्र का छह दिसंबर को तीसरा दिन है। आज राज्यसभा में देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक पर चर्चा होने के आसार हैं। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने यह विधेयक पेश किया था। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here