Home Breaking News NCRB: भारत में हत्या के सबसे ज्यादा मामलों का एक ये कारण, इसकी वजह से हर घंटे हो रहे तीन से ज्यादा मर्डर

NCRB: भारत में हत्या के सबसे ज्यादा मामलों का एक ये कारण, इसकी वजह से हर घंटे हो रहे तीन से ज्यादा मर्डर

0
NCRB: भारत में हत्या के सबसे ज्यादा मामलों का एक ये कारण, इसकी वजह से हर घंटे हो रहे तीन से ज्यादा मर्डर

[ad_1]

according to the National Crime Records Bureau dispute was the motive in the highest number of murder cases

NCRB report 2022
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भारत में हर घंटे तीन से अधिक लोगों की हत्या हो रही है। यह खुलासा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रिपोर्ट में किया गया है। ‘क्राइम इन इंडिया-2022’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल भारत में 2022 में कुल 28,522 हत्या के मामले दर्ज किए गए, जिससे साफ है कि हर दिन करीब 78 लोगों की हत्या हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा पिछले दो सालों से थोड़ा कम है। 

हत्या के 43.92 प्रतिशत मामले दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 29,272 और 2020 में 29,193 लोगों को मौत के घाट उतारा गया था। पिछले साल उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 3,491 एफआईआर की गईं। उसके बाद बिहार में 2,930, महाराष्ट्र में 2,295, मध्य प्रदेश में 1,978 और राजस्थान में 1,834 मामले दर्ज हुए। इन शीर्ष पांच राज्यों में हत्या के 43.92 प्रतिशत मामले दर्ज किए गए।

एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में सबसे कम हत्या के मामले वाले शीर्ष पांच राज्य

राज्य                                केस 

सिक्किम                             9

नागालैंड                             21

मिजोरम                             31

गोवा                                  44

मणिपुर                              47

केंद्र शासित प्रदेशों में इतने मामले आए

केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2022 में हत्या के 509 मामले दर्ज किए गए। जम्मू कश्मीर में 99, पुडुचेरी में 30, चंडीगढ़ में 18, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 16, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सात, लद्दाख में पांच और लक्षद्वीप में शून्य मामले दर्ज किए गए।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here