Home Breaking News Revanth Reddy: तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज

Revanth Reddy: तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज

0
Revanth Reddy: तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज

[ad_1]

revanth reddy cm oath taking ceremony as telangana chief minister today latest news in hindi

Revanth Reddy
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लू भट्टी विक्रम अर्का के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।

हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोगों को समारोह में भाग लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सात दिसंबर को ‘जनता की सरकार’ सत्ता संभालेगी और राज्य के लोगों को लोकतांत्रिक और पारदर्शी शासन देगी। 

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। राज्य के एकमात्र सीपीआई विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव ने कहा कि सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर समारोह में शामिल होंगे। सीपीआई ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भी शामिल होने की संभावना है। रेवंत रेड्डी सरकार गठन पर कांग्रेस हाईकमान के साथ चर्चा करने और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे। बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की और देर रात हैदराबाद लौट आए।








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here