[ad_1]

PM Modi
– फोटो : ANI
विस्तार
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की आज पहली बैठक होगी। इसमें तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया जा सकता है। भाजपा संसदीय दल में पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा सदस्य शामिल होते हैं। इसकी बैठक आम तौर पर सत्र के दौरान हर सप्ताह होती है। बैठकों में पीएम मोदी सहित इसके नेता संसद में एजेंडे और पार्टी के संगठनात्मक तथा राजनीतिक अभियानों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर बोलते हैं।
वहीं, भाजपा के कई सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। सभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा का हिस्सा होंगे। नवनिर्वाचित विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। इस्तीफा देने वालों में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद सिंह पटेल भी शामिल हैं। इससे अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि इस्तीफा देने वाले सांसद मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की भावी सरकार में शामिल होंगे।
[ad_2]
Source link