[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश के बाहर होने जा रहा है. ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई के कोका कोला एरिना में होगा. नीलामी के लिए इस बार 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है. 10 फ्रेंचाइजी टीमें मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाती हुई नजर आएंगी. इस बार नीलामी का आयोजन एक दिन का है. इससे पहले इसका आयोजन दो दिन का होता रहा है. ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ी ही खरीदे जाएंगे. गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन में उतरेगी. जीटी के पर्स में 38.15 करोड़ हैं वहीं लखनऊ सुपर जाइंट्स के पर्स में सबसे कम 13.15 करोड़ है.
आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए जिन खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है उनमें 830 भारतीय हैं जबकि 336 ओवरसीज खिालड़ी हैं. इनमें 909 अनकैप्ड और 212 कैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं. 45 एसोसिएट देश के खिलाड़ियों ने अपना नाम पंजीकरण कराया है. न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) और वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड पर (Travis Head) पैसों की बरसात हो सकती है. मिचेल स्टार्क पर भी फ्रेंचाइजी में खरीदने की होड़ होगी.
आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन कब होगा?
आईपीएल ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर को होगा.
आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन कहां होगा?
आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई के कोका कोला एरिना में होगा.
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए कितने खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है?
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर्ड कराया है.
आईपीएल 2024 ऑक्शन में कितनी फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी?
आईपीएल 2024 ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजी टीमें खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी.
आईपीएल ऑक्शन में कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी?
आईपीएल ऑक्शन में अधिकतम 77 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी.
आईपीएल 2024 ऑक्शन का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?
आईपीएल 2024 ऑक्शन का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा.
आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर कैसे देखें?
आईपीएल 2024 ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग मोबाइल पर जियो सिनेमा एप्प पर देख सकते हैं.
.
[ad_2]
Source link