Home World American Sniper मूवी भले ही ऑस्‍कर के लिए हुई नॉमिनेट, इस यूक्रेनी ने 3.8KM दूर निशाना साध मार गिराया रूसी सोल्‍जर

American Sniper मूवी भले ही ऑस्‍कर के लिए हुई नॉमिनेट, इस यूक्रेनी ने 3.8KM दूर निशाना साध मार गिराया रूसी सोल्‍जर

0
American Sniper मूवी भले ही ऑस्‍कर के लिए हुई नॉमिनेट, इस यूक्रेनी ने 3.8KM दूर निशाना साध मार गिराया रूसी सोल्‍जर

[ad_1]

Russia-Ukraine War News In Hindi: रूस-यूक्रेन के बीच चल रही जंग को पौने 2 साल से ज्यादा हो चुके हैं. दोनों तरफ से बड़ी संख्या में सैनिक मर रहे हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जंग के इस मैदान में नए-नए रिकॉर्ड भी बन रहे हैं. हां, ये सच है. रूस-यूक्रेन के मैदान-ए-जंग में एक यूक्रेनी स्नाइपर ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. दावा किया जा रहा है कि यूक्रेनी स्नाइपर (Ukrainian Sniper) ने करीब 3.8 किलोमीटर की दूरी से रूसी जवान को मार गिराया है. ऐसे खतरनाक स्नाइपर्स ने पुतिन को टेंशन दे दी है. आइए जानते हैं कि इससे पहले स्नापर्स का क्या रिकॉर्ड था और उसने ये कैसे किया?

यूक्रेनी स्नाइपर ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें कि यूक्रेनी स्नाइपर ने पिछले रिकॉर्ड को करीब 260 मीटर पीछे छोड़ दिया है. 3.8 किलोमीटर दूर से रूसी जवान को गोली मारने वाले दावे को एसबीयू प्रेस ने कंफर्म किया है. वैसे तो फिलहाल रूस-यूक्रेन की जंग में मुख्य रूप से तोपों, ड्रोन्स और लड़ाकू विमानों का ही इस्तेमाल हो रहा है. लेकिन इस बीच, स्नाइपर्स भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं.

कनाडा का 6 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ डाला

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला ये स्नाइपर सिक्योरिटी सर्विस ऑफ यूक्रेन में काम करता है. न्यूजवीक की रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड ब्रेकिंग शॉट लगभग 3.8 किलोमीटर की दूरी लिया गया. ऐसा करके उनसे 6 साल पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जब कनाडा स्पेशल फोर्स के स्नाइपर ने इराक में 3 हजार 540 मीटर की दूरी से शॉट लिया था. इससे पहले स्नाइपिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ब्रिटिश स्नाइपर क्रेग हैरिसन के नाम था. जिन्होंने 2009 में अफगानिस्तान में 2 हजार 475 मीटर की दूरी से तालिबान के आतंकी को मार गिराया था.

किस गन से 3.8 दूर तक साधा सटीक निशाना?

यूक्रेनी सेना ने कहा कि हमारे स्नाइपर्स ने अपनी स्किल और काम से वर्ल्ड स्नाइपिंग के नियमों को बदल दिया है. दुनिया को इसकी ताकत दिखाई है. बताया जा रहा है कि इसका वीडियो भी मीडिया आउटलेट्स के साथ शेयर किया गया है. जिससे दावे की सत्यता की जांच की जा सके. इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए स्नाइपर ने यूक्रेन की ही बनी गन का इस्तेमाल किया. जिसे ‘द लॉर्ड ऑफ द हॉरिजोन’ के नाम से जाना जाता है.

गौरतलब है कि 24 फरवरी, 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच जंग तब शुरू हुई थी जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था. जंग का अभी 22वां महीना चल रहा है. दोनों तरफ से हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं. दोनों में से कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है. जंग कब खत्म होगी, इसका किसी को पता नहीं है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here