[ad_1]
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार फिफ्टी ठोकी.
भारत को दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका से हार झेलनी पड़ी है.
नई दिल्ली. रिंकू सिंह (Rinku Singh), टीम इंडिया का वो बल्लेबाज जिसने अभी महज 11 टी20 मुकाबले टीम इंडिया के लिए खेले हैं. इन मुकाबलों में रिंकू सिंह ने अपना जलवा ऐसा बिखेरा कि उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी से होने लगी है. रिंकू सिंह को टीम इंडिया का फिनिशर माना जा रहा है. उन्होंने पहले आयरलैंड दौरे पर अपना डंका बजाया, इसके बाद भारतीय जमीन पर अपनी आतिशी बैटिंग का स्वाद ऑस्ट्रेलिया टीम को चखा दिया. वहीं, अब रिंकू सिंह साउथ अफ्रीका की जमीन पर तोड़फोड़ वाले अंदाज से बैटिंग करते नजर आ रहे हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया मुश्किल में नजर आई. भारत के दोनों ओपनर्स शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. लेकिन सूर्यकुमार यादव ने मैच में जान बनाए रखी. लेकिन उनके विकेट के बाद जो चमका वो थे रिंकू सिंह. रिंकू ने महज 39 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी में 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. रिंकू के एक छक्के ने पहले मीडिया बॉक्स हिला डाला, इसके बाद अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. रिंकू के छक्के से मीडिया बॉक्स का कांच टूटा और ये चर्चा में आ गया. अब स्टार स्पोर्ट्स ने उन लोगों से बात की है जिन्होंने इस घातक छक्के को मीडिया बॉक्स के अंदर बैठकर महसूस किया.
Nobody saw that audacious six from #RinkuSingh coming, least of all those sitting in the media centre where the ball shattered a windowpane.
Shot, Rinku!
Tune-in to the 3rd #SAvIND T20I
Tomorrow, 7 PM onwards | Star Sports Network#Cricket pic.twitter.com/H6yLGsuwcY— Star Sports (@StarSportsIndia) December 13, 2023
गेंद यहीं पर जा रही थी- मौलिन पारिख
बीसीसीआई के मीडिया मैनेजर मौलिन ने इस छक्के के बारे में स्टार स्पोर्ट्स को बताया, ‘यह भारत के लिए उनका पहला अर्धशतक है और जीवनभर की याद है. गेंद यहीं पर जा रही थी और यह एक बड़े धमाके के साथ आई. हम काफी भाग्यशाली थे कि यह शीशा बंद था.’ इसके बाद दूसरे व्यक्ति से भी इस छक्के के बारे में बातचीत की गई. हालांकि, इस छक्के को लेकर रिंकू सिंह की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली. उन्होंने कहा, ‘माफी चाहूंगा मैंने ग्लास पैनल तोड़ दिया. उस समय मुझे इसका एहसास नहीं हुआ था.’
कंटेट मैनेजर राजल अरोड़ा ने बताया, ‘हमने इसके यहीं गिरने की उम्मीद नहीं की थी, क्योंकि हमने सोचा था कि गेंद नीचे जा सकती है. लेकिन गेंद यहीं गिर गई. जैसा कि उन्होंने कहा, यह एक करीबी बचाव था. अन्य दो खिड़कियाँ खुली थीं और यह एकमात्र था जो बंद था. गेंद शीशे पर गिरी.’
.
Tags: Ind vs sa, Rinku Singh, Team india
FIRST PUBLISHED : December 13, 2023, 19:00 IST
[ad_2]
Source link