Home Sports ‘चाहे वह एक रन बनाए या कोई रन नहीं..’, टी20 WC टीम में पंत की वापसी चाहते हैं दिग्गज क्रिकेटर

‘चाहे वह एक रन बनाए या कोई रन नहीं..’, टी20 WC टीम में पंत की वापसी चाहते हैं दिग्गज क्रिकेटर

0
‘चाहे वह एक रन बनाए या कोई रन नहीं..’, टी20 WC टीम में पंत की वापसी चाहते हैं दिग्गज क्रिकेटर

[ad_1]

हाइलाइट्स

आईपीएल से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं पंत
गावस्‍कर बोले, वह गेम बदलने की क्षमता रखते हैं
IPLमें बिना इंजुरी के खेले तो टीम में चुने जाने चाहिए

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍डकप 2023 के बाद अब चर्चा टी20 वर्ल्‍डकप (T20 World cup) की है. अगले वर्ष जून में टी20 वर्ल्‍डकप का आयोजन वेस्‍टइंडीज और अमेरिका में होगा. टी20 फॉर्मेट के इस बड़े टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में किन प्‍लेयर्स को स्‍थान‍ मिले इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. टूर्नामेंट के पहले, भारत के लिहाज से यह अच्‍छी खबर है कि विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अब फिट हो गए हैं और आईपीएल 2024 के जरिये सक्रिय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद से पेशेवर क्रिकेट से दूर हैं. पंत ने हाल में सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के फोटो शेयर किए हैं जिसमें उन्‍हें बिना किसी परेशानी के वेट ट्रेनिंग और साइकिलिंग करते हुए देखा जा सकता है. पंत यदि फुल फिटनेस लेवल हासिल कर लेते हैं तो उन्‍हें टी20 वर्ल्‍डकप की भारतीय टीम में चुना जाए या नहीं, इसे लेकर दिग्‍गज क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी राय जाहिर की है.

ICC टी20 बैटिंग रैंकिंग में ‘सूर्या’ ने स्थिति मजबूत की, पाक बैटर से काफी आगे

‘सनी’ ने स्‍टार स्‍पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘हां, वह (पंत) लौट आया है.वह इम्‍पेक्‍ट प्‍लेयर है.आईपीएल का 2024 सीजन शुरू होने में अभी करीब चार माह हैं.यदि वह इस टूर्नामेंट में फिटनेस दिखाते हैं.यदि वह पूरा आईपीएल, इंजुरी के बिना खेलते हैं तो वह टीम में आ सकते हैं. चाहे वे आईपीएल में एक रन बनाएं या कोई रन नहीं भी बनाएं, यदि मैं चयनकर्ता होता तो वे मेरी पसंद के पहले चुने जाने वाले प्‍लेयर्स में से एक होते.मेरा मानना है कि वे गेम को बदलने की क्षमता रखते हैं.’ रिपोर्ट्स के अनुसार, पंत के आईपीएल में खेलने की पूरी उम्‍मीद है.वह अपनी फ्रेंचाइजी दिल्‍ली कैपिटल्‍स के ऑफिशियल्‍स के साथ ऑक्‍शन टेबल पर भी मौजूद रहेंगे.

VIDEO : इंग्‍लैंड के खिलाफ रसेल का दमदार छक्‍का, मैदान के बाहर पहुंची गेंद

आईपीएल में पंत ने अब तक 98 मैच खेले हैं और 34.61 के औसत से 2838 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्‍ट्राइक रेट 147.97 का रहा है. बता दें, पंत के अलावा (फिटनेस पर निर्भर) के अलावा ईशान किशन, जितेश शर्मा और केएल राहुल भी भारतीय टी20 टीम में विकेटकीपर की पोजीशन के दावेदार हैं.

Tags: Rishabh Pant, Sunil gavaskar, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here