Home Breaking News US: बेटे के अंतरराष्ट्रीय सौदों के बचाव पर घिरे राष्ट्रपति, महाभियोग के लिए बैठी जांच , बाइडन बोले- यह राजनीति

US: बेटे के अंतरराष्ट्रीय सौदों के बचाव पर घिरे राष्ट्रपति, महाभियोग के लिए बैठी जांच , बाइडन बोले- यह राजनीति

0
US: बेटे के अंतरराष्ट्रीय सौदों के बचाव पर घिरे राष्ट्रपति, महाभियोग के लिए बैठी जांच , बाइडन बोले- यह राजनीति

[ad_1]

US House approves impeachment inquiry against Biden; President calls it baseless political stunt

Joe Biden
– फोटो : Social Media

विस्तार


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अमेरिकी हाउस ने बुधवार को उनके बेटे हंटर बाइडन के अंतरराष्ट्रीय सौदों को लेकर उनके खिलाफ महाभियोग जांच को मंजूरी दे दी। इस कदम को बाइडन ने राजनीतिक स्टंट बताया है। 

इतने वोट पड़े

अमेरिकी सदन में राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने के लिए वोटिंग की गई। महाभियोग जांच के पक्ष में 221 वोट पड़े जबकि विरोध में 212 वोट पड़े हैं। रिपब्लिकन ने इस जांच के लिए पूरा जोर लगा दिया है।

यह मामला अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के व्यापारिक सौदों से जुड़ा हुआ है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के कुछ नेताओं का मानना है कि अभी तक की जांच में कोई सबूत पेश नहीं किए किए गए हैं, ऐसे में नहीं लगता है कि राष्ट्रपति ने किसी तरह का कदाचार किया है। वहीं राष्ट्रपति के बेटे हंटर से रिपब्लिकन जांचकर्ताओं ने बंद कमरे में गवाही देने की बात कही, जिस पर हंटर ने साफ कर दिया कि वे सार्वजनिक तौर पर ही गवाही देंगे।

व्यापारिक सौदा करना पड़ा महंगा

जानकारी के लिए बता दें कि रिपब्लिकन पार्टी के सदस्ट हंटर बाइडन के व्यापारिक सौदों की जांच कर रहे हैं। इसी मामले में उन्हें पेश होने के लिए अमेरिकी सांसद ने नोटिस जारी किया था। हंटर बाइडन ने सदन के बाहर यह बात जोर देकर कही कि वे बंद कमरे में नहीं बल्कि सार्वजनिक तौर पर गवाही देने को तैयार है। हंटर ने बंद कमरे में किसी भी तरह का ब्योरा देने से इनकार कर दिया है।

बेटे पर गर्व

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने बताया है कि राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला को अपने बेटे पर गर्व है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे सिर्फ राजनीतिक स्टंट करार दिया है। वहीं, उन्होंने यूक्रेन और इस्राइल  के लिए धन को रोकने के लिए रिपब्लिकन की निंदा की। साथ ही उन पर सीमा सुरक्षा को मजबूत करने का समर्थन नहीं करने का आरोप लगाया।

सांसदों पर बोला हमला

उन्होंने कहा, ‘मंगलवार को मैंने यूक्रेन के राष्ट्रपति से मुलाकात की, जो रूसी आक्रामकता के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं। वह हमसे मदद मांगने के लिए अमेरिका आए थे। फिर भी रिपब्लिकन सांसद मदद करने के लिए काम नहीं करेंगे।’ 

उन्होंने आगे कहा कि इस्राइल आज आतंकवादियों के खिलाफ लड़ रहा है और वे लोग हमारी मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। फिर भी रिपब्लिकन सांसद मदद नहीं करेंगे। बाइडन ने कहा, ‘हमें अपनी दक्षिणी सीमा पर स्थिति से निपटना होगा और मैं समस्या को ठीक करने की कोशिश करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हमें सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए धन की आवश्यकता है, लेकिन सांसद मदद करने के लिए कार्य नहीं करेंगे।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here