Home Breaking News Lok Sabha: ‘सभी चुपचाप बैठे थे, अचानक दो लोग उठे और कूद कर सदन कक्ष में चले गए’, प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

Lok Sabha: ‘सभी चुपचाप बैठे थे, अचानक दो लोग उठे और कूद कर सदन कक्ष में चले गए’, प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

0
Lok Sabha: ‘सभी चुपचाप बैठे थे, अचानक दो लोग उठे और कूद कर सदन कक्ष में चले गए’, प्रत्यक्षदर्शी की आंखों देखी

[ad_1]

Eyewitness present in audience gallery of incident of lapse in security of Parliament said what he saw

इसी पास को लेकर घुसे थे आरोपी, जूते में था स्मोक कलर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


संसद भवन में लोकसभा की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर तमाम सवाल उठ रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम के बावजूद लखनऊ निवासी सागर शर्मा और मैसूर निवासी डी. मनोरंजन संसद में जूते में छिपाकर स्मोक केन (धुआं बम) लेकर घुस गए। वहीं, संसद के बाहर पुलिस के सामने ही नीलम व अमोल शिंदे ने पीले व लाल रंग के स्मोक केन चला दिए और पुलिस उन्हें रोक नहीं पाई। इस सब के बीच लोकसभा की दर्शक दीर्घा में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी मोहन दानप्पा की बातचीत सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम लोकसभा की कार्यवाही देखने आए थे। सभी लोग चुपचाप बैठे थे। अचानक दो प्रदर्शनकारी उठे और गैलरी से कूद कर सदन कक्ष में चले गए। इसके बाद सांसदों में अफरा-तफरी मच गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here