[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार यादव वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं
सूर्या ने जोहांसबर्ग टी20 में जड़ा था टी20 करियर का चौथा शतक
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान साउथ अफ्रीका से अब 3 मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ने की तैयारी कर रही है. टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली थी जबकि वनडे में केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान होंगे. वनडे सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह टीम बस के अंदर साथी खिलाड़ी पर आग बबूला होते हुए दिखाई दे रहे हैं. सूर्या उंगली उठाकर साथी खिलाड़ी पर अपना गुस्सा दिखा रहे हैं. सूर्या ने ने दूसरी बार टीम इंडिया की टी20 सीरीज में कप्तानी की. वह मौजूदा दौरे पर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है उसमें वह साथी तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि सूर्या जब पहले उंगली उठाकर साथी खिलाड़ी पर गुस्सा दिखा रहे हैं तब यह समझ नहीं आ रहा कि बस में वह किसपर भड़क रहे हैं लेकिन जैसे वह आगे बढ़ते हैं तो उनके निशाने पर अर्शदीप सिंह दिखाई पड़ते हैं. सूर्या बाद में जाकर अर्शदीप की पीछे वाली सीट पर बैठ जाते हैं. वायरल वीडियो कब की है यह कुछ भी स्पष्ट नहीं है.
Suryakumar Yadav intense reaction to Arshdeep Singh following the third T20I against South Africa #SAvsIND #SuryakumarYadav #CricketTwitter #INDvsSA #IPL2024 #HardikPandya #MumbaiIndians #RohitSharma #RohitSacked #MSDhoni pic.twitter.com/EdMNFY8Wwq
— Arav (@context313) December 15, 2023
सूर्यकुमार यादव ने जोहांसबर्ग में खेली थी ताबड़तोड़ पारी
सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो टी20 मैच में 55 गेंदों पर शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने इस दौरान 7 चौके और 8 छक्के जड़े थे. टी20 रैंकिंग में नंबर वन पर काबिज सूर्या ने इस दौरान टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की. उन्होंने एक समय 25 गेंदों पर 27 रन बनाए थे लेकिन उसके बाद सूर्या ने 31 गेंदों पर 73 रन ठोक दिए. 13वें ओवर में एंडिले फेहलुकवायो पर उन्होंने 3 छक्के और एक चौका जड़ककर सनसनी मचा दी. भारत के पारी की आखिरी ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा किया.
टी20 विश्व कप में कप्तानी कर सकते हैं सूर्या
सूर्यकुमार यादव आगामी टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की अगुआई कर सकते हैं. हार्दिक पंड्या इस समय चोट से परेशान हैं. पंड्या के चोटिल होने से बीसीसीआई अब रोहित शर्मा को विश्व कप में कप्तान बनाने का मन बना रहा है लेकिन यदि हिटमैन ने मना कर दिया तो फिर सूर्या विकल्प के रूप में बच जाएंगे.
.
Tags: Arshdeep Singh, Ind vs sa, India vs South Africa, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : December 16, 2023, 10:38 IST
[ad_2]
Source link