[ad_1]

ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक
– फोटो : एएनआई
विस्तार
अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र राज्य ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
#WATCH | Delhi: Ceremonial welcome accorded to Sultan Haitham Bin Tarik of Oman at Rashtrapati Bhavan, accompanied by President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi pic.twitter.com/qC9RvPuYqp
— ANI (@ANI) December 16, 2023
सुल्तान हैथम बिन तारिक भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। यहां उनका स्वागत केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने किया। यह यात्रा भारत और ओमान के बीच की मित्रता और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेगी।
[ad_2]
Source link