[ad_1]

Parliament Security Breach
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सभी छह आरोपियों का आमना-सामना कराया गया। स्पेशल सेल की टीम ने आरोपियों द्वारा साझा की गई जानकारी का मिलान करने के लिए ऐसा किया। सभी छह आरोपियेां को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच अलग-अलग इकाइयों में रखा गया है, जहां उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ (सीआई) कार्यालय ले जाया गया। यहां एक-दूसरे आरोपी का आमना-सामना कराया गया। वहीं, आरोपी मनोरंजन, अमोल, सागर और नीलम की सात दिन की हिरासत आज खत्म हो रही है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल आरोपियों को कोर्ट में पेश कर फिर से रिमांड मांगेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक साजिश की वजह सामने नहीं आई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ जारी है।
उधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की जांच में ये बात सामने आई है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपी मनोरंजन डी व नीलम राजनीति में कदम रखना चाहते थे। इसके लिए वह मीडिया का सहारा लेकर सुर्खियों में आना चाहते थे, ताकि उनकी पहचान बन सके।
[ad_2]
Source link