Home Sports IPL Auction: धोनी ने युवा खिलाड़ी को CSK में शामिल करने का किया था प्रॉमिस, फिर…

IPL Auction: धोनी ने युवा खिलाड़ी को CSK में शामिल करने का किया था प्रॉमिस, फिर…

0
IPL Auction: धोनी ने युवा खिलाड़ी को CSK में शामिल करने का किया था प्रॉमिस, फिर…

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अगले साल खेले जाने वाले एडिशन के लिए दुबई में मंगलवार 19 दिसंबर को नीलामी हुई. इसमें कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई तो स्टीव स्मिथ, जोश इंग्लिस जैसे कई अनसोल्ड भी रहे. इसमें कई अनकैप्ड प्लेयर्स की किस्मत बदली. गुजरात टाइटंस ने एक युवा खिलाड़ी रोबिन मिंज पर 3 करोड़ से भी ज्यादा की बोली लगाई. धोनी ने उनके पिता से प्रॉमिस किया था कि अगर कोई नहीं लेगा तो हम ले लेंगे.

रोबिन मिंज के पिता ने इंडियन एक्सप्रेस से एक इंटरव्यू में कहा है कि धोनी ने उनके बेटे को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने पहले ही उन्हें कहा था कि अगर कोई फ्रेंचाइजी उसे पिक नहीं करेगी तो उसे सीएकके जरूर ले लेगी. रोबिन के पिता फ्रांसिस मिंज ने कहा,” मैं हाल में महेंद्र सिंह धोनी से एक एयरपोर्ट पर मिला था. उन्होंने मुझसे रोबिन के बारे में बात करते हुए कहा था कि अगर कोई फ्रेंचाइजी उसे पिक नहीं करेगी तो हम कर लेंगे.”

राहुल द्रविड़ के बेटे ने खेली धमाकेदार पारी, घरेलू मैच में ठोक दिए 98 रन, जिताया मैच

रोबिन के कोच आसिफ हक ने रोबिन के बारे में कहा कि हम उन्हें रांची का क्रिस गेल कहते हैं. वह बाएं हाथ का बल्लेबाज है और बड़े छक्के लगाता है. वह गेंदबाजों की जमकर पिटाई करता है और 200 के स्ट्राइक रेट से खेलने में विश्वास रखता है. बता दें कि धोनी की टीम तो रोबिन को नहीं पिक कर सकी. लेकिन आशीष नेहरा की कोचिंग वाली गुजरात टाइटंस ने उन्हें पिक कर लिया. गुजरात ने रोबिन को 3 करोड़ 60 लाख रुपए देकर अपनी टीम में शामिल किया.

रोबिन अभी 21 साल के हैं. वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं. झारखंड के लिए उन्होंने एक से एक पारियां खेली हैं. बैटिंग के साथ-साथ वह बढ़िया विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं. अब देखना होगा कि वह आईपीएल में कैसा परफॉर्म करते हैं.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here