[ad_1]

रिवर साइट टावर में आठवें मंजिल से गिरी लिफ्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-125 स्थित रिवर साइट टावर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। यहां आठवें फ्लोर से लिफ्ट नीचे आ गिरी। हादसे के दौरान लिफ्ट में नौ लोग सवार थे। इनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें उपजार के लिए जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी सामने आ रही है कि सभी टावर के ही कर्मचारी थे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।
ये हुए घायल
1- पीयूष पुत्र सुरेश उम्र 22 वर्ष निवासी प्रताप विहार थाना विजय नगर, जनपद गाजियाबाद
2- अभिषेक पुत्र राम कुमार पंडित उम्र 23 वर्ष निवासी क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्रॉसिंग, जनपद गाज़ियाबाद
3- अभिषेक गुप्ता पुत्र अरविंद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी साबेरी, गाजियाबाद
4- सौरभ कटिया पुत्र अजय भान उम्र 28 वर्ष निवासी एनआरआई रेसिडेंसी परिचौक, नोएडा
5- रजत शर्मा पुत्र आदर्श शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी एच 2 स्ट्रीट न. 1 फेस 3 विकास नगर, दिल्ली
6- सुभम भारद्वाज पुत्र कुलदीप भारद्वाज उम्र 22 वर्ष निवासी ई 209 सेक्टर 22, नोएडा
7- यशु शर्मा पुत्र विशाल शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी कॉसमॉस 903 सेक्टर 134, नोएडा
8- सागर पुत्र नवदीप उम्र 25 वर्ष निवासी ई 84 सेक्टर 51, नोएडा
9- अभिजीत पुत्र विजय सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी केएम 51/903 जेपी कॉसमॉस सेक्टर 134, नोएडा
[ad_2]
Source link