Home Breaking News जंतर-मंतर पर विपक्ष का धरना: ‘जो खुद को देशभक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई’, राहुल गांधी का सरकार पर हमला

जंतर-मंतर पर विपक्ष का धरना: ‘जो खुद को देशभक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई’, राहुल गांधी का सरकार पर हमला

0
जंतर-मंतर पर विपक्ष का धरना: ‘जो खुद को देशभक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई’, राहुल गांधी का सरकार पर हमला

[ad_1]

India Bloc Nationwide Protest Today Against Mp’s Suspension at Delhi Jantar Mantar News in Hindi

‘INDIA’ का धरना।
– फोटो : ANI

विस्तार


संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा से कुल 146 सांसदों के निलंबन के बाद विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ ने शुक्रवार को धरना दिया। जंतर-मंतर पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद हैं।

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले संसद भवन में दो युवा कूदकर अंदर आ गए। उन्हें कूदते हुए हम सबने देखा। वे अंदर आए, उन्होंने थोड़ा धुआं फैलाया, भाजपा के सभी सांसद भाग गए। जो अपने आप को देश भक्त कहते हैं, उनकी हवा निकल गई। वे अंदर कैसे आए? संसद के अंदर वे गैस का सिलेंडर ले आए? उन्होंने ये विरोध क्यों किया? उसका कारण क्या था? बेरोजगारी! इस देश का युवा आज रोजगार नहीं पा सकता है।

राहुल ने कहा कि हम सब विपक्ष के नेता और विपक्ष के कार्यकर्ता एक साथ खड़े हैं। ये लड़ाई नफरत और मोहब्बत के बीच की लड़ाई है। नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। जितनी आप नफरत फैलाओगे, उतना ‘INDIA’ गठबंधन मोहब्बत फैलाएगा।








[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here