[ad_1]

भारतीय सेना ने आयोजित किया फिल्ममेकिंग कोर्स
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय सेना कश्मीर के युवाओं को कौशल विकास के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए इंडियन आर्मी ने घाटी में हाल ही में एक फिल्म मेकिंग कोर्स भी आयोजित किया। भारतीय सेना ने ये स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे के सहयोग से आयोजित किया। इसका मकसद कश्मीरी युवाओं की रचनात्मकता और उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है।
घाटी के 40 युवाओं को मिलेगा लाभ
इस कोर्स के जरिए सेना ने कश्मीर के 40 युवाओं को सशक्त बनाया है। स्मार्टफोन फिल्म मेकिंग कोर्स के जरिए वहां के महत्वाकांक्षी फिल्म मेकर्स को अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर स्टोरीटेलिंग के लिए जरूरी जानकारी और टूल्स प्रदान किए गए।
कश्मीरी युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
आज के डिजिटल युग में विजुअल स्टोरीटेलिंग की ताकत को पहचानते हुए भारतीय सेना कश्मीरी युवाओं को जरूरी कौशल के साथ सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कोशिश न सिर्फ घाटी के युवाओं की रचनात्मकता में इजाफा करेगी, बल्कि उनके लिए अवसरों के भी नए दरवाजे खोलेगी।
इन स्किल्स को किया गया शामिल
इस कोर्स में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। इसमें स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन टेक्नीक्स आदि शामिल हैं। इस कोर्स का संचालन एफटीआईआई के अनुभवी पेशेवरों और सलाहकारों के जरिए किया गया। इसे युवाओं की जरूरतों के हिसाब से काफी सहज और सुलभ बनाया गया। भारतीय सेना का मानना है कि शिक्षा में बदलाव की ताकत है और उनकी ये पहल घाटी के युवाओं के समग्र विकास में सहयोगी साबित होगी।
TMKOC: जल्द होगी ‘तारक मेहता’ में दयाबेन की वापसी? रोशन सोढ़ी ने दिशा वकानी को लेकर कही यह बात
[ad_2]
Source link