Home Breaking News UP: 132 कैमरे खंगाले, 236 घंटे की फुटेज देखी, फिर पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर; छुड़ा लिया अपहृत व्यापारी

UP: 132 कैमरे खंगाले, 236 घंटे की फुटेज देखी, फिर पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर; छुड़ा लिया अपहृत व्यापारी

0
UP: 132 कैमरे खंगाले, 236 घंटे की फुटेज देखी, फिर पुलिस ने किया बदमाशों का एनकाउंटर; छुड़ा लिया अपहृत व्यापारी

[ad_1]

Hardoi Police encounter rescued kidnapped businessman in encounter one criminal injured, three absconding

Hardoi Police Encounter
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हरदोई में मंगलवार को अपहृत हुए व्यापारी को एसटीएफ और हरदोई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद शुक्रवार को सकुशल छुड़ा लिया। अपहरण करने वाले गिरोह का मुखिया मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। आरोपी के तीन साथी कार समेत भागने में कामयाब रहे।

पाली थाना क्षेत्र से कपड़ा व्यापारी का अपहरण कर शातिरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी, लेकिन पुलिस ने आधुनिक तकनीकों का भरपूर उपयोग किया और अपराधियों तक पहुंच गई। सर्विलांस से इतर पुलिस ने शातिरों के भागने के संभावित रास्तों के 132 कैमरे चिह्नित किए। इन कैमरों की 236 घंटे की फुटेज देखी और इसी आधार पर घटना को अंजाम देने वालों को पकड़ने के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया।

पुलिस को अपहरण की घटना का पहला सुराग हरिदासपुर बारी मार्ग पर पड़ने वाले गुजीदेई गांव से मिला। यहां सड़क किनारे स्थित एक मकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। पुलिस ने इसके फुटेज खंगाले तो ग्रे कलर की कार नजर आई। इसके बाद से ही मुखबिर सक्रिय कर दिए गए। 

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र और सीओ हरपालपुर विनोद दुबे ने पाली थाने में ही घटना के बाद से डेरा डाल दिया। भागने के संभावित रास्तों पर अलग-अलग स्थानों पर लगे 132 कैमरों की 236 घंटे की फुटेज देखी गई। यहीं से पुलिस को अहम सुराग मिलने लगे। इसी बीच फिरौती के लिए फोन पहुंचना शुरू हुआ तो सर्विलांस टीम ने काम करना शुरू कर दिया। आईजी तरुण गाबा की टीम में शामिल दीवान सुदीप कटियार ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग दिए, जिससे राह आसान हो गई।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here